पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी

पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी

 

 • आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में 01 आरोपी के कब्जे से 09 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त। 

 • आम जगह पर शराब सेवन करने वाले 02 आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।  

 

बेमेतरा, 25 फरवरी 2026 : पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG)  रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी क्रम में 24 फरवरी 2026 को चौकी देवरबीजा पुलिस टीम को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम देवरबीजा निवासी संदीप कुमार द्वारा बीसनाथ होटल के पास देवरबीजा में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर चौकी देवरबीजा पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुच कर रेड कार्यवाही कर अवैध शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। 

मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

  जिसमें चौकी देवरबीजा, थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी संदीप कुमार पिता रोहित लहरे उम्र 21 वर्ष, निवासी आवासपारा देवरबीजा, चौकी देवरबीजा, थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 09 पौवा अंग्रेजी शराब (1,620ml) किमती 1,080/- रूपये, बिक्री रकम 240/- रूपये, कुल जुमला किमती 1,320/- रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी देवरबीजा उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल, प्रधान आरक्षक आनंद कोठारी, आरक्षक मुकेश सिंह राजपूत, रामगोपाल निषाद, छोटूराम टेम्बुकर सहित चौकी देवरबीजा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

 इसी क्रम में 24 फरवरी 2026 को थाना बेमेतरा, एवं चौकी खंडसरा में आम जगह पर शराब सेवन करने का 02 प्रकरण में 02 आरोपी 01. सुनील रजक उम्र 37 वर्ष, निवासी केवांछी चौकी खंडसरा, 02. ओमप्रकाश साहू उम्र 26 वर्ष, निवासी कुसमी थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments