फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज से ठीक पहले बड़ा मोड़ आ गया है. यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन उससे एक दिन पहले ही Kerala High Court ने इसकी रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी. इस फैसले से फिल्म के मेकर्स और दर्शकों दोनों को झटका लगा है.
कोर्ट ने सेंसर बोर्ड पर उठाए सवाल:- सुनवाई के दौरान अदालत ने Central Board of Film Certification (CBFC) के फैसले पर सवाल उठाए. कोर्ट ने कहा कि पहली नजर में लगता है कि फिल्म को सर्टिफिकेट देते समय ठीक से जांच नहीं की गई. खासकर U/A सर्टिफिकेट दिए जाने पर अदालत ने हैरानी जताई.
मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
मेकर्स जाएंगे सुप्रीम कोर्ट:- फिल्म के निर्माता Vipul Shah ने कोर्ट के फैसले पर नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि फिल्म की रिलीज से जुड़े कई जरूरी काम तय थे. अब वे इस फैसले के खिलाफ Supreme Court of India में अपील करने की तैयारी कर रहे हैं.
अब आगे क्या:- फिलहाल फिल्म की रिलीज पर अस्थायी रोक है. अगली सुनवाई में तय होगा कि फिल्म रिलीज हो पाएगी या नहीं. दर्शकों की नजर अब कोर्ट के अगले फैसले पर टिकी है.
.jpeg)

Comments