परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : विकासखंड छुरा अंतर्गत वनांचल क्षेत्र में स्थित प्राथमिक शाला कोसमी में सम्मान समारोह एवं कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया और उपस्थित अतिथियों की खूब तालियां बटोरीं।कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रहा विद्यालय के प्रधान पाठक हेमलाल ध्रुव का अभिनंदन। उन्होंने अपने निजी संसाधनों से लगभग ढाई लाख रुपये व्यय कर वनांचल के इस सरकारी स्कूल को “स्मार्ट स्कूल” के रूप में विकसित किया है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने इस कार्य के लिए लोन लेकर स्कूल में स्मार्ट क्लास, आकर्षक पेंटिंग, डिजिटल संसाधन एवं बच्चों के लिए बेहतर शिक्षण वातावरण तैयार कराया। उनके इस प्रयास की जिलेभर में सराहना हो रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी उनके समर्पण और नवाचार की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए इसे अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
समारोह में कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों के लिए भावुक विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जगजीत सिंह धीर (जिला शिक्षा अधिकारी) शिवेश कुमार शुक्ला (डीएमसी), श्याम कुमार चन्द्राकर (ए.एस.ओ.) बुद्धविलास सिंह(ए.डी.पी.ओ.),श्रीमती वर्षा पटेल (ब्याख्याता,कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद), प्रेमा मार्कण्डेय (ब्याख्याता) टँकेश्वर प्रसाद मरकाम ,गीता प्रसाद साहू , यादराम कंवर,चक्रधर मालाकार,वेदराम देवांगन (शिक्षक),सनद कुमार लांझेवार (संकुल प्राचार्य)शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमी, नारायण प्रसाद साहू (सीएसी) सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षाविद यशवंत गिरी गोस्वामी,मनोज चन्द्राकर, कांशी राम नागेश उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि संसाधनों की कमी के बावजूद यदि संकल्प मजबूत हो तो सरकारी विद्यालय भी उत्कृष्ट शिक्षा के केंद्र बन सकते हैं। प्रधान पाठक हेमलाल ध्रुव द्वारा उठाया गया यह कदम न केवल कोसमी बल्कि पूरे जिले के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।वनांचल क्षेत्र के इस विद्यालय ने यह साबित कर दिया है कि सकारात्मक सोच, समर्पण और नवाचार से शिक्षा की तस्वीर बदली जा सकती है। कार्यक्रम का समापन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन क्षेत्र विख्यात शिक्षक संतराम कंवर ने किया ।
.jpeg)

Comments