पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बने थानसिंह निषाद, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बने थानसिंह निषाद, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद छुरा :  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू की अनुमति तथा जिला संगठन प्रभारी अमित चिमनानी एवं जिला अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर की सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष शोभाचंद पात्र ने जिला कार्यसमिति की घोषणा की है।घोषित कार्यसमिति के अंतर्गत गरियाबंद जिले में थान सिंह निषाद को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।थान सिंह निषाद लंबे समय से पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहे हैं। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी निरंतर भागीदारी, जमीनी स्तर पर सक्रियता तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। वे नगर पंचायत छुरा में सभापति के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने विकास एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए।

मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि थान सिंह निषाद के अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ संगठन को मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिले में और अधिक सशक्त होकर कार्य करेगा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएगा।नियुक्ति की घोषणा के बाद जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने थान सिंह निषाद को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में भी इस नियुक्ति को सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments