मुंगेली जिले में बड़ी कार्रवाई ,थोक में बिजली चोर पकड़े गए

मुंगेली जिले में बड़ी कार्रवाई ,थोक में बिजली चोर पकड़े गए

मुंगेली: जिले के लोरमी इलाके में बिजली चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बिजली विभाग ने बड़ा अभियान चलाया। अधीक्षण अभियंता सुरेश जांगड़े की अगुवाई में 55 अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने एक साथ कई जगह छापा मारा। कार्रवाई में 31 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। विभाग ने करीब 25 लाख रुपये की अनियमितता दर्ज की है।

मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

छापेमारी शुरू करने से पहले अधीक्षण अभियंता सुरेश जांगड़े ने टीम के सभी अधिकारियों के मोबाइल फोन बंद करा दिए, ताकि कार्रवाई की भनक किसी को न लगे। सुबह करीब 11 बजे टीम लोरमी में एकत्र हुई और अलग-अलग स्थानों पर एक साथ जांच शुरू की। करीब पांच घंटे तक चली इस कार्रवाई में कई चौंकाने वाले मामले सामने आए।

जांच में 14 मामलों में मीटर बायपास कर बिजली लेने की पुष्टि हुई। 12 जगह सीधे हुकिंग करके लाइन से कनेक्शन लिया जा रहा था। दो मामलों में घरेलू कनेक्शन का उपयोग व्यावसायिक काम के लिए किया जा रहा था। वहीं दो घरों में मीटर से छेड़छाड़ भी मिली। इन सभी मामलों में बिजली अधिनियम के तहत केस दर्ज किए गए हैं।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments