रेत माफिया पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, मलकडोल रेत खदान में छापा, चौन माउंट मशीन व हाइवा जब्त

रेत माफिया पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, मलकडोल रेत खदान में छापा, चौन माउंट मशीन व हाइवा जब्त

एमसीबी :  जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। गत रात्रि ग्राम पंचायत मलकडोल स्थित रेत खदान में दबिश देकर अवैध रूप से रेत लोडिंग में प्रयुक्त एक चौन माउंट मशीन एवं एक हाइवा वाहन को जब्त किया गया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

खनिज अधिकारी दयानन्द तिग्गा ने बताया कि मलकडोल रेत खदान में चौन माउंट मशीन के माध्यम से अवैध रेत लोडिंग की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों की पुष्टि के लिए 25 फरवरी 2026 की रात्रि खदान की सघन जांच की गई, जिसमें मौके पर अवैध गतिविधि पाई गई। जांच के दौरान एक चौन माउंट मशीन को रेत लोडिंग करते हुए पकड़ा गया, जिस पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 की उपधारा (1) एवं (5) के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मचा है और यह संदेश दिया गया है कि नियमों के उल्लंघन पर किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments