पिथौरा : जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने वृत्त पिथौरा में अवैध शराब बिक्री पर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। दिनांक 26 फरवरी 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर बुंदेली चौकी के अंतर्गत ग्राम सराईपाली में दबिश दी गई, जहाँ अवैध शराब के संग्रहण और विक्रय के मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
आबकारी विभाग की टीम ने मौके से चमार राम उर्फ "गूंडा" को अवैध रूप से महुआ शराब का अधिपत्य रखते हुए पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 11 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 2200/- रुपये बताई जा रही है। विभाग द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)च, 34(2), एवं 59(क) के तहत कायम प्रकरण संख्या-01 दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि धारा 34(2) के तहत की गई यह कार्रवाई गैर-जमानती श्रेणी में आती है।उक्त कार्यवाही नीरज कुमार साहू (आबकारी उपनिरीक्षक, वृत्त पिथौरा) एवं उनके स्टॉफ द्वारा की गयी है । अधिकारी नीरज साहू ने कहा क्षेत्र में अवैध मदिरा के निर्माण और परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए निरंतर गश्त और निगरानी की जा रही है।
.jpeg)

Comments