रायपुर : पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन ) मयंक गुर्जर (भा पु से ) द्वारा नार्थ जोन के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध रूप से चाकू रखकर घूमने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर तस्दीक किया जाकर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है ।
इसी तारतम्य में दिनांक 26.02.2026 को थाना पंडरी पुलिस की टीम को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत माल धक्का रोड कांपा बस्ती रायपुर एवं अरोरा धर्मकांटा कांपा रायपुर के पास दो व्यक्ति अपने-अपने पास संदिग्ध वस्तु लिए बैठे होने की सूचना तस्दीकी हेतु दो टीम रवाना होकर उन दोनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर एक व्यक्ति के कमर में तथा एक व्यक्ति के पहने पैंट के जेब में धारदार चाकू बरामद किया गया । दोनों व्यक्तियों से पूछताछ में व्यक्तियों नें अपना नाम 1.नीलकंठ साहू 2.राजेश साहू साकिनान सुंदरी पारा का होना बताया चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया ।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
आरोपी नीलकंठ साहू एवं आरोपी राजेश साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 लोहे का बटनदार धारदार चाकू एवं 01 लोहे का चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 47/2026 एवं 48/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी का नाम :- 1. नीलकंठ साहू पिता श्रीराम साहू उम्र 36 वर्ष साकिन सुन्दरी पारा मोवा 2. राजेश साहू पिता श्रीराम साहू उम्र 35 वर्ष साकिन सुंदरी पारा मोवा थाना पंडरी जिला रायपुर छ.ग.
.jpeg)

Comments