छत्तीसगढ़ व्यापम ने जारी की शिक्षक भर्ती की संभावित तिथियां

छत्तीसगढ़ व्यापम ने जारी की शिक्षक भर्ती की संभावित तिथियां

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का इंतजार करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 15 अक्टूबर 2025 को जारी परीक्षा कैलेंडर में आरक्षित तिथियों का उल्लेख किया था, जिसके तहत अब संभावित परीक्षा तिथियां स्पष्ट कर दी है। शिक्षक भर्ती के लिए तीन अलग-अलग संभावित तिथियां घोषित की गई है।जारी विज्ञप्ति के अनुसार, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए परीक्षाएं निम्न तिथियों पर आयोजित की जाएंगी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

  • सहायक शिक्षक – 11 अक्टूबर 2026
  • शिक्षक – 25 अक्टूबर 2026
  • व्याख्याता – 29 नवंबर 2026

व्यापम ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, प्रवेश पत्र एवं अन्य अपडेट के लिए मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। गौरतलब है कि इन परीक्षाओं का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। तिथियों की घोषणा के बाद अब अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी अंतिम चरण में पहुंचाने का अवसर मिलेगा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments