नई दिल्ली : सैमसंग ने अपनी फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज लॉन्च कर दी है। इसके साथ ही फरवरी में गूगल का अफोर्डेबल स्मार्टफोन Pixel 10a भी लॉन्च हो चुका है। इसके साथ ही शाओमी 28 फरवरी को Xiaomi 17 series लॉन्च करेगा। कई स्मार्टफोन कंपनियां मार्च में अपने फोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही हैं। इनमें Honor, Nothing, Apple, Motorola, और POCO जैसे ब्रांड शामिल हैं। यानी मार्च के महीने में मिड रेंज से लेकर प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च की लाइन में हैं।
Upcoming smartphone March 2026
Honor Magic V6
Honor Magic V6 फोल्डेबल फोन MWC 2026 से ठीक पहले लॉन्च होगा। ऑनर का यह अपकमिंग फोल्डेबल फोन बेहतर ड्यूरेबिलिटी, हाई बैटरी कैपेसिटी और स्लिम डिजाइन के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स की मानें तो Magic V6 में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 7150mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। ऑनर के इस फोन में इन-हाउस C1+ रेडियो फ्रीक्वेंसी इन्हेंसमेंट चिप और E2 एनर्जी इफीसिएंसी इन्हेंसमेंट चिप दी जा सकती है।
Honor Robot Phone
Honor ने एलान किया है कि वह MWC इवेंट से ठीक पहले 1 मार्च को Honor Robot Phone लॉन्च करेगा। कंपनी इस फोन को जनवरी 2026 में आयोजित कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में शोकेस कर चुकी है। ऑनर का कहना है कि यह पहला रबोट फोन है, जिसमें हिडन रोबोटिक आर्म गिंबल दिया गया है। Honor Robot Phone को कंपनी पावरफुल एआई सिस्टम के साथ आएगा।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
Nothing Phone (4a)
Nothing Phone (4a) स्मार्टफोन मार्च में लॉन्च होगा। यह फोन रिडिजाइन Glyph Bar लाइटिंग सिस्टम के साथ आएगा। नथिंग का यह फोन Android 16 और Snapdragon चिपसेट के साथ लॉन्च होगा। यह फोन Nothing Phone (4a) का सक्सेसर होगा, जो 50MP मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था।
Apple iPhone 17e
Apple 4 मार्च को अपना इवेंट आयोजित करने वाला है। उम्मीद है कि कंपनी iPhone 17e को लॉन्च कर सकता है। यह एपल के A19 चिप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। एपल के इस अफोर्डेबल फोन में बेस्ट एआई परफॉर्मेंस के लिए न्यूरल इंजन दिया गया है। iPhone 17e में MagSafe अपग्रेड, 15W की चार्जिंग मिलेगी। iPhone 17e के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 16e की तरह डिस्प्ले, कैमरा, डिजाइन मिलेगा।
Motorola Edge 70 Fusion
Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन मार्च में लॉन्च होना है। फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट का एलान नहीं किया है। Motorola पिछले काफी समय से Edge 70 Fusion को टीज कर रहा है। यह फोन 144Hz रिफ्रेश रेट वाले कर्व्ड 1.5K डिस्प्ले के साथ आएगा, जो HDR10+ और 5,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। यह फोन Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 7000mAh बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।
रिपोर्ट्स की मानें तो Edge 70 Fusion में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। यह फोन 50MP Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा, 13MP अल्ट्रावाइड सेंसर और मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इस फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।
POCO X8 Pro सीरीज
POCO X8 Pro सीरीज भारत में मार्च में लॉन्च होनी है। कंपनी प्रीमियम मिड रेंज सेगमेंट दो मॉडल POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max लॉन्च करने वाली है। POCO X8 Pro के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 6.59-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकती है। यह फोन मीडियाटेक के Dimensity 8350 Ultra प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है। इस फोन में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा, 20MP फ्रंट कैमरा और 6500mAh की बैटरी दी जाएगी। फोन 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।
POCO X8 Pro Max की बात करें तो इसमें 6.83-इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा। यह फोन मीडियाटेक के Dimensity 9500s प्रोसेसर, 50MP Light Hunter 600 प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। POCO X8 Pro Max में 8,500mAh की बैटरी, 100W वायर्ड चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
.jpeg)

Comments