राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, तीन शहरों के बदले नाम, माउंट आबू बना आबूराज

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, तीन शहरों के बदले नाम, माउंट आबू बना आबूराज

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज विधानसभा में एक बड़ा ऐलान किया है. मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के तीन शहरों के नाम बदलने की घोषणा की गई है. बता दें कि भजनलाल शर्मा ने माउंट आबू का नाम बदलकर आबू राज और जहाजपुर का नाम बदलकर यज्ञपुर करने का ऐलान किया है.इसके साथ ही कामां का नाम भी कामवन करने की विधानसभा में घोषणा की.

राजस्थानी वित्त विधेयक विनियोग पर चर्चा के दौरान हुए एलान

आंगनबाड़ी के मानदेय में 10 फीसदी की वृद्धि का एलान

बता दें कि राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को सीएम भजनलाल शर्मा ने एप्रो​​​प्रिएशन बिल पर बहस का जवाब दिया. इस मौके पर सीएम ने कई बड़ी घोषणाएं की.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

सीएम ने डीग जिले के कामां का नाम कामवन करने का ऐलान किया. साथ ही सरकारी विभागों में 1 लाख की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी करने की भी घोषणा की है. इससे पहले राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने तीसरा बजट को पेश करते समय भरतपुर के लिए कई अहम घोषणाएं की थी. इनमें भरतपुर के नदबई में मिनी सचिवालय के निर्माण के अलावा टिंकरिंग लैब को टेक्नो हब के रूप में विकसित करने की घोषणा भी की.

इसके अलावा जिले में बृज कन्वेंशन सेंटर के निर्माण का भी ऐलान किया था. साथ ही नए एयरपोर्ट के लिए फिजि​बलिटी स्टडी करवाए जाने की घोषणा की गई. बयाना में एग्रीकल्चर कॉलेज खोला जाएगा, जबकि 15 करोड़ की लागत से भरतपुर में स्पोर्ट्स हब बनाने की भी घोषणा की.साथ ही केवलादेव में प्रवासी पक्षियों के इलाज के लिए स्पेशल सेंटर खोलने की भी घोषणा की गई.

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments