इजरायल के हमले से दहला ईरान,तेहरान की सड़कों पर धुआं और अफरा-तफरी का माहौल

इजरायल के हमले से दहला ईरान,तेहरान की सड़कों पर धुआं और अफरा-तफरी का माहौल

नई दिल्ली : इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर बड़ा हमला किया है। इजारायल-अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बीच राजधानी तेहरान के ऊपर घना धुआं छा गया और सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस हमले का वीडियो भी सामने आया है।वीडियो में ईरान की राजधानी तेहरान में हमले वाले जगह अफरा-तफरी दिख रही है। जिसमें लोग अपनी गाड़ियों से भागते हुए नजर आ रहे हैं। हमले के बाद ईरान में मोबाइल सेवाएं निलंबित कर दी गईं हैं।

तेहरान में सुनाई दी धमाकों की आवाज

एपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, सेंट्रल तेहरान में धमाकों की आवाज सुनी गई। यह हमला ईरान सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालय के पास हुआ। हालांकि, खामेनेई तेहरान में नहीं थे और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। हमले के बाद तेहरान धुएं से भर गया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

क्या बोला इजरायल?

इजरायल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज ने हमले को "खतरों को दूर करने" के उद्देश्य से किया गया बताया। इजरायली सेना ने कहा कि उसने "जनता को इजरायल राज्य की ओर मिसाइलें दागे जाने की संभावना के लिए तैयार करने हेतु एक सक्रिय चेतावनी" जारी की थी।

इजरायल में बजा सायरन

इजरायल द्वारा हमले के बाद यरुशलम और तेल अवीव में सायरन सुनाई दिए। ताकि जनता को ईरान के जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार किया जा सके।

एपी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह हमला इजरायल ने अमेरिका की मदद से की है। हमले के बाद ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया, जिसके चलते तेल अवीव और अम्मान से आने वाली उड़ानों को दूसरी दिशा में मोड़ना पड़ा।

ईरान के खिलाफ एक प्रिवेंटिव मिसाइल हमला किया गया है। एक U.S. अधिकारी ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया बताया कि अमेरिका ने ईरान हमले में हिस्सा लिया।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments