धान का कटोरा कहे जाने वाले हमारे प्रदेश के विकास की मजबूत नींव हमारे मेहनतकश अन्नदाता हैं- शिवरतन शर्मा

धान का कटोरा कहे जाने वाले हमारे प्रदेश के विकास की मजबूत नींव हमारे मेहनतकश अन्नदाता हैं- शिवरतन शर्मा

भाटापारा :- आज प्रदेश के अन्नदाताओं के खाते में खुशियाँ पहुंची है। पिछले तीन वर्षों में भाजपा सरकार का हर निर्णय किसानों के सम्मान और उनकी समृद्धि को समर्पित रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा धान के अंतर राशि का एकमुश्त अंतरण, ₹10,000 करोड़ सीधे 25 लाख से अधिक अन्नदाताओं के खातों में पहुंचाना ऐतिहासिक कदम है। यह अन्नदाता के परिश्रम का सम्मान है..मैं मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, यह निर्णय किसान हितैषी सोच और दृढ़ नेतृत्व का प्रमाण है। प्रदेश के सभी किसान भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उक्त बाते वरिष्ठ भाजपा नेता छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने भाटापारा अंतर्गत दाऊ कल्याण सिंह कृषि महाविद्यालय में आयोजित कृषक उन्नति योजना,आदान राशि वितरण समारोह में सम्मिलित होकर कृषक़ो से संवाद कर कही.।

शिवरतन शर्मा ने कहा की यह राशि किसानों की मेहनत का सम्मान और उनकी समृद्धि के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है, त्योहारों की खुशियों से पहले सरकार ने आर्थिक सशक्तिकरण का यह संकल्प सुनिश्चित किया कि इस बार अन्नदाताओं की होली समृद्धि के रंगों से सराबोर हो।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

शिवरतन शर्मा ने आगे कहा की होली पर्व के अवसर पर यह सहयोग किसान परिवारों के जीवन में समृद्धि का रंग भरेगा और उनका त्योहार और भी अधिक खुशहाल होगा, धान का कटोरा कहे जाने वाले हमारे प्रदेश के विकास की मजबूत नींव हमारे मेहनतकश अन्नदाता हैं और सुशासन की यह सरकार प्रदेश के किसानों को सशक्त, समृद्ध और सुरक्षित भविष्य देने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध हैं ।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनंद यादव, जिला उपाध्यक्ष सुनील यदु, जिलापंचायत सभापति राजा जायसवाल, जनपद अध्यक्ष सविता प्रदीप अनंत, जनपद उपाध्यक्ष भोला वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया, मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, डब्लू ठाकुर, राजेश पटेल, ठाकुर राम साहू, राजू यादव, सतीश सोनी, रोहित साहू, टिक्की वर्मा, बृजेश निषाद, सेवक साहू, लेखु वर्मा, बूधेश्वर वर्मा, भरत साहू, भोला देवांगन, संतोष चक्रधारी सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्त्ता व अन्नदाता कृषक एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे.।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments