राज्य स्तरीय नशे के सौदागर रसल एक्का के साथियों को चिरमिरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

राज्य स्तरीय नशे के सौदागर रसल एक्का के साथियों को चिरमिरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

एमसीबी/चिरमिरी :  जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राज्य स्तरीय नशीले इंजेक्शन सप्लाई नेटवर्क से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा तथा पुलिस अधीक्षक एमसीबी रत्ना सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक और नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय सिंह द्वारा विशेष टीम गठित कर कार्यवाही की गई।

मुखबिर सूचना पर दो आरोपी पकड़े गये

7 अक्टूबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी शेख अल्ताफ और किशन रजक को नशीले इंजेक्शन बेचते हुए गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने मुख्य सप्लायर के रूप में शुभम यादव का नाम बताया। विवेचना के दौरान शुभम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें राज्य स्तरीय पैडलर रसल एक्का का नाम सामने आया।

मुख्य आरोपी रसल एक्का रायपुर से गिरफ्तार

पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि रसल एक्का निवासी नमनाकला अंबिकापुर पूरे सरगुजा संभाग में नशीले इंजेक्शन की आपूर्ति करता था। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी रसल एक्का को रायपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में रसल एक्का ने खुलासा किया कि नशीले इंजेक्शन के कारोबार से जुड़े पैसों का लेनदेन वैंदला वासु निवासी पर्वत नगर, बोराबंदा, हैदराबाद और रजत कुमार निवासी ग्राम बतरा थाना करंजी जिला सूरजपुर के माध्यम से किया जाता था।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

हैदराबाद तक पहुंची पुलिस टीम

प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम हैदराबाद रवाना हुई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्यवाही जारी है।

टीम का सराहनीय योगदान

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी विजय सिंह, सउनि नईम खान, आरक्षक संजय कांत, जितेंद्र ठाकुर, साइबर सेल आरक्षक राकेश तिवारी और सैनिक प्रमोद साहु का सराहनीय योगदान रहा। थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया है कि भविष्य में भी चिरमिरी पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments