एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का ससुराल में हुआ स्वागत,जानें कब और कहां होगा रिसेप्शन?

  एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का ससुराल में हुआ स्वागत,जानें कब और कहां होगा रिसेप्शन?

नई दिल्ली :  एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। 26 फरवरी 2026 को उन्होंने एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी रचाई। शादी के ठीक एक दिन बाद ही वह उदयपुर से अपने ससुराल के लिए रवाना हो गईं।

शुक्रवार को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद अपने हैदराबाद वाले घर गए। शादी के बाद एक्ट्रेस का अपने ससुराल में ग्रैंड वेलकम हुआ। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस शादी के बाद पहली बार अपने ससुराल जा रही हैं।

ससुराल पहुंचीं रश्मिका मंदाना
हैदराबाद में मौजूद विजय देवरकोंडा का घर शादी से पहले ही सज गया था। अब शादी के बाद न्यूली मैरिड कपल अपने घर पहुंच गए हैं। रश्मिका का ससुराल में स्वागत हुआ। एक वीडियो भी सामने आया जिसमें रश्मिका को उनकी सासू मां हाथ पकड़कर घर के अंदर ले जाती हुई दिखाई दीं। इस दौरान एक्ट्रेस खुशी से चहक रही थीं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

शादी के बाद रश्मिका ने फ्लॉन्ट किया सिंदूर-मंगलसूत्र
रश्मिका मंदाना ने उदयपुर से रवाना होने के वक्त लाल रंग का हैवी एंब्रॉयडरी वाला अनारकली सूट पहना था। उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखा। मंगलसूत्र, मांग में सिंदूर और चूड़ियों में नई-नवेली दुल्हन बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, विजय सिल्क कुर्ता-पायजामा में दिख रहे थे।

कब होगा रश्मिका और विजय का वेडिंग रिसेप्शन?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में शादी की। इस फंक्शन में परिवार, करीबी दोस्त और इंडस्ट्री से कुछ चुनिंदा सितारे ही मौजूद रहे। इंटीमेट रॉयल वेडिंग के बाद अब कपल हैदराबादा में एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होस्ट करने वाला है। कहा जा रहा है कि कपल का वेडिंग रिसेप्शन 4 मार्च को होगा, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स को इन्विटेशन मिला है। 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments