खजूर एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। समें विटामिन B6, पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं,जो शरीर को फायदे पहुंचाते हैं। लेकिन किसी भी चीज का भरपूर फायदा तभी मिलता है जब उसका सेवन सही समय पर किया जाए। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि किस वक्त खजूर खाया जाए जिससे सेहत को भरपूर फायदे मिले। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि खजूर खाने का सही समय क्या है और क्या क्या फायदे मिलते हैं।
1. सुबह खाली पेट:- सुबह खाली पेट खजूर खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को तुरंत ग्लूकोज देता है, जिससे आप दिन भर एनर्जेटिक रहते हैं। इसमें फाइबर भरपूर होता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने और आंतों की सफाई में मदद करता है। नियमित रूप से सुबह खाने से हीमोग्लोबिन का स्तर तेजी से बढ़ता है।
2. वर्कआउट से पहले :- अगर आप जिम जाते हैं या कसरत करते हैं, तो वर्कआउट से 30-60 मिनट पहले 2-3 खजूर खाएं। यह शरीर को धीमी गति से एनर्जी प्रदान करता है, जिससे आप जल्दी थकते नहीं हैं।
3. शाम के नाश्ते में:- शाम को जब हल्की भूख लगती है और मीठा खाने का मन करता है, तब चाय-बिस्किट की जगह खजूर खाना भी फायदेमं होता है। यह रात के खाने तक आपको 'फुल' महसूस कराएगा।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
4. रात को सोते समय:- कुछ लोगों को रात में खजूर खाने से अच्छी नींद आती है। दूध के साथ खजूर उबालकर पीने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है और नर्वस सिस्टम शांत रहता है।
खजूर खाने के फायदे
1. तुरंत ऊर्जा का स्रोत:- खजूर में ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज की अच्छी मात्रा होती है। अगर आपको थकान महसूस हो रही है, तो 2-3 खजूर खाने से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है।
2. पाचन में सुधार:- इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखता है और पेट को साफ रखने में सहायक है।
3. हड्डियों की मजबूती :- खजूर में सेलेनियम, मैंगनीज, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं। ये सभी तत्व हड्डियों को स्वस्थ रखने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
4. दिल की सेहत के लिए:- खजूर में पोटेशियम की मात्रा अधिक और सोडियम की मात्रा कम होती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी सहायक माना जाता है।
5. खून की कमी को दूर करे:- खजूर आयरन का एक बेहतरीन स्रोत है। जिन लोगों के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है, उनके लिए रोजाना खजूर खाना बहुत फायदेमंद होता है।
.jpeg)

Comments