नई दिल्ली : Xiaomi Pad 8 को शनिवार को ग्लोबल मार्केट में फ्लैगशिप Xiaomi 17 सीरीज के साथ लॉन्च किया गया। नया टैबलेट पिछले साल के Xiaomi Pad 7 का सक्सेसर है और इसमें 11.2-इंच की LCD स्क्रीन है। ये Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट पर चलता है और इसमें 9,200mAh की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, Xiaomi Pad 8, Xiaomi Focus Pen Pro स्टाइलस और Focus कीबोर्ड के साथ काम करता है।
Xiaomi Pad 8 की कीमत
Xiaomi Pad 8 की कीमत EUR 449.9 (लगभग 48,397 रुपये) से शुरू होती है, जो इसके बेस वेरिएंट 8GB RAM और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के लिए है। टैबलेट टाइटेनियम ब्लू और कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Xiaomi Focus Pen Pro की कीमत EUR 99.99 (लगभग 10,756 रुपये) रखी गई है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
Xiaomi Pad 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi Pad 8, Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। टैबलेट में 11.2-इंच 3.2K (2,136x3,200 पिक्सल) LCD स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 345ppi और 144Hz तक है। डिस्प्ले में 800 nits तक की पीक ब्राइटनेस और लो ब्लू लाइट एमिशन के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन है। ये Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट पर चलता है, जिसे 12GB तक RAM और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।
कैमरे की बात करें तो, टैबलेट में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Xiaomi Pad 8 में कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, ब्लूटूथ 5.4, Wi-Fi 7 और एक USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। इसमें ऑथेंटिकेशन के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और Dolby Atmos सपोर्ट वाले क्वाड स्पीकर हैं। इसमें 9,200mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
.jpeg)

Comments