नई दिल्ली : ईरान के बड़ी खबर सामने आई है। ईरान के सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, खामेनेई के परिवार के सदस्य हमलों में मारे गए। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, अयातुल्ला अली खामेनेई की बेटी, दामाद और पोती की अमेरिका-इजरायल के हमलों में मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, इन हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री की भी मौत हुई है। वहीं, खामेनेई की मौत की तेहरान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह खबर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रुथ सोशल पोस्ट के ठीक बाद आई, जिसमें उन्होंने दावा किया कि 86 वर्षीय खामेनेई भी इस अभियान में मारे गए हैं। हालांकि, ईरानी पक्ष से खामेनेई की मौत की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।ईरानी विदेश मंत्रालय और अन्य अधिकारियों ने दावा किया कि सुप्रीम लीडर "सुरक्षित और स्वस्थ" हैं, और ट्रम्प के बयान को "मनोवैज्ञानिक युद्ध" या "झूठी खबर" करार दिया।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि इतिहास के सबसे क्रूर लोगों में से एक, खामेनेई की मौत हो गई है। यह न केवल ईरान के लोगों के लिए न्याय है, बल्कि सभी महान अमेरिकियों और दुनिया भर के कई देशों के उन लोगों के लिए भी न्याय है, जिन्हें खामेनेई और उसके खूनी गुंडों के गिरोह ने मार डाला या अपंग कर दिया।उन्होंने आगे कहा कि वह या उनके साथ मारे गए अन्य नेता कुछ भी नहीं कर सकते थे। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरानी लोगों के लिए अपने देश को "वापस लेने" का यह "सबसे बड़ा मौका" है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
उन्होंने कहा कि "भारी और सटीक बमबारी" पूरे सप्ताह "बिना किसी रुकावट के" जारी रहेगी। उनन्होंने कहा कि जब तक मध्य पूर्व और वास्तव में पूरी दुनिया में शांति स्थापित करने का हमारा उद्देश्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी।"
दो ईरानी समाचार आउटलेट्स ने खामेनेई के जीवित होने की खबर दी है। वहीं, एक वरिष्ठ इजरायली अधिकारी ने समाचार एजेंसी रॉयटर को बताया कि हमले के बाद खामेनेई का शव बरामद कर लिया गया था।
.jpeg)

Comments