दंतेवाड़ा: आज जिला कार्यालय में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव द्वारा जल जीवन मिशन के कार्यों का ग्रामवार समीक्षा किया गया। उन्होंने बैठक में कहा कि जिन योजनाओं में 70 प्रतिशत से अधिक का भुगतान हो चुका है, उन्हें त्वरितगति से पूर्ण करें साथ ही जिन ठेकेदारों को अनुबंधों में 70 प्रतिशत से अधिक भुगतान हो चुका है, उन्हे अनुबंधों को 100 प्रतिशत पूर्ण करने हेतु कड़ाई से निर्देशित किया जाए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि कार्य पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए ब्लैक लिस्टेड किया जायेगा। इसके साथ ही ऐसे ठेकेदारों को न तो जिले में शासकीय विभागों से ठेका मिलेगा साथ ही साथ उन्हें जिले के आस-पास के जिलों में भी निविदाओं में भाग लेने से वंचित भी कर दिया जायेगा।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कलेक्टर ने बैठक में 70 प्रतिशत से अधिक भुगतान के अनुबंधों के कार्य 31 मार्च 2026 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। समीक्षा के दौरान विभाग द्वारा कुछ ग्रामों के डीपीआर में छूटे गये पारों, टोलों में अतिरिक्त पाईप लाईन की आवश्यकता बताये जाने पर कलेक्टर ने निरीक्षण पश्चात विस्तृत जानकारी के साथ प्रस्ताव प्रेषित करने को कहा। इसके साथ ही जिन ग्रामों के जल टंकी के कार्यों की निविदाओं में ठेकेदार नहीं भाग ले रहे है। उन ग्रामों में जीआई स्ट्रक्चर जैसे विकल्प को शामिल करते हुए योजना पुनरीक्षण के प्रस्ताव प्रेषित किये जायें। जल जीवन मिशन के कार्यों के समीक्षा के बाद कलेक्टर द्वारा नगर पंचायतों, नगर पालिका के अधिकारियों से नगरों में पेयजल व्यवस्था तथा समस्याओं के बारे में जानकारी लिया गया नगरों में पेयजल व्यवस्था तथा पेयजल समस्याओं की जानकारी उपस्थित अधिकारियों द्वारा दिया गया।
इस क्रम में बैठक में उपस्थित एन.आर.एन.एम. एवं कौशल विकास के परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे ’’हर घर जल’’ प्रमाणीकृत ग्रामों में योजना के संचालन हेतु उपयुक्त युवाओं को प्रशिक्षित करने के साथ-साथ ग्राम की नल जल योजनाओं के संचालन संधारण के लिए ग्राम पंचायतों को वित्तीय रूप से सशक्त करने तथा जल उपयोग कर्ताओं की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ करने उन्हे एन.आर.एल.एम. के गतिविधियों, कार्यक्रमों तथा योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित करे। बैठक में स्त्रोत सस्टेनेबिलिटी पर भी जोर देते हुए समस्याग्रस्त ग्रामों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग नलकूप रिचार्ज जैसे विकल्प अपनाने के निर्देशित किया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता जगदीश कुमार, कार्यपालन अभियंता निखिल कंवर, क्रेडा, नगरीय निकाय, समस्त मैदानी अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य उपस्थित रहे।
.jpeg)

Comments