इम्तियाज अली ने जब वी मेट सीक्वल पर की बात,जानें किसे बताया अपना गीत और आदित्य

इम्तियाज अली ने जब वी मेट सीक्वल पर की बात,जानें किसे बताया अपना गीत और आदित्य

 नई दिल्ली :  इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की जब वी मेट साल (Jab We Met) 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में करीना कपूर और शाहिद कपूर ने लीड रोल निभाया था। मूवी से उनका गीत का किरदार काफी ज्यादा वायरल हुआ था। इसके अलावा फिल्म के गानें भी खूब पॉपुलर हुए थे।वहीं जब फिल्म इतनी पसंद की गई तो जाहिर है इसके अगले पार्ट पर बातचीत होना लाजमी है। हाल ही में जब इम्तियाज अली से इस बारे में पूछा गया कि इसके सीक्वल में वो किसे लॉन्च करना चाहेंगे तो उन्होंने बड़ा ही चौंकान वाला जवाब दिया। इससे ये साफ लग रहा है कि इस पर काम चल रहा है।

इम्तियाज अली ने किसे बताया अपना गीत और आदित्य?

हाल ही में एनडीटीवी के साथ एक रैपिड फायर में इम्तियाज़ अली से पूछा गया कि 'जब वी मेट' का मॉर्डन वर्जन कैसा हो सकता है और इसके लिए लीड रोल में वो किस कास्ट करेंगे। उन्होंने कहा, "इस उम्र में, मुझे लगता है कि शरवरी और वेदांग ये भूमिका निभा सकते हैं, क्योंकि वे बहुत यंग हैं और उनमें वो प्रतिभा है जो उन्हें ये किरदार निभाने के लिए परफेक्ट बनाती है।" शरवरी और वेदांग इम्तियाज़ की अगली फिल्म का हिस्सा हैं।

इससे पहले भी दिया था मजेदार जवाब

इस हिसाब से शरवरी वाघ गीत और वेदांग रैना आदित्य का किरदार निभा सकते हैं। फिल्म निर्माता ने पहले भी अपने प्रिय किरदारों के काल्पनिक भविष्य के बारे में मजाक किया है। इंडियन एक्सप्रेस द्वारा आयोजित 2024 के एक एक्सप्रेसो कार्यक्रम में, जब इम्तियाज से पूछा गया कि गीत और आदित्य आज कहां होंगे, तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "तलाक के लिए वकील के दफ्तर में।"

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

इस प्रोजेक्ट में आएंगे नजर

फिल्म निर्माता ने इसी के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। इसमें एक बार फिर रहमान का संगीत होगा। मूवी का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं और इसे "प्यार और तड़प की एक मनमोहक कहानी" बताया जा रहा है। नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी भी इसमें नजर आएंगे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments