सौहार्द्र और शांति के साथ मनेगा रंगों का पर्व,हुड़दंगियों पर रहेगा पुलिस का पहरा

सौहार्द्र और शांति के साथ मनेगा रंगों का पर्व,हुड़दंगियों पर रहेगा पुलिस का पहरा

 

सरायपाली :- होली त्योहार को लेकर पुलिस चौकी भंवरपुर में शांति समिति की बैठक टीआई राणा सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधि, पत्रकार, समाजसेवी और विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में पुलिस प्रशासन ने त्यौहार के दौरान शांति बनाए रखने एवं अराजकता से बचने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। चौकी प्रभारी ने कहा, होली रंगों का त्यौहार है, इसे खुशी और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाना चाहिए। हम सभी को एक-दूसरे के प्रति सम्मान के साथ इस पर्व को मनाना चाहिए। समिति के सदस्यों ने भी अपने विचार साझा किए और कहा कि इस बार विशेष ध्यान रखा जाएगा कि सार्वजनिक स्थानों पर कोई अप्रिय घटना न घटे। इसके अलावा, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने भी विशेष कदम उठाने की बात की गई। पुलिस प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया कि शहर के प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और सार्वजनिक स्थलों पर असमाजिक गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी।

समिति की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्थानीय निवासियों को त्यौहार के दौरान रंगों के प्रयोग में सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस बैठक के माध्यम से पुलिस प्रशासन और स्थानीय समाज के बीच बेहतर तालमेल का संदेश दिया गया और उम्मीद जताई गई कि इस बार होली त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहार्द्र तरीके से मनाया जाएगा।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

बैठक की मुख्य बातें:

डीजे पर नियंत्रण: निर्धारित समय और ध्वनि सीमा के भीतर ही संगीत बजाने की अनुमति होगी। बतादें की पत्रकारों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने गांव-गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का साथ देने का संकल्प लिया।

साइबर फ्रॉड से बचने की अपील

त्यौहारों के सीजन में बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रभारी ने नागरिकों को जागरूक रहने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जालसाज त्यौहारों के नाम पर फर्जी 'कैशबैक ऑफर', 'गिफ्ट कूपन' या 'फ्री रिचार्ज' के लिंक भेजकर बैंक खाते साफ कर सकते हैं। इन सब में सावधानी बरतने किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपना ओटीपी किसी के साथ साझा न करें।

हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर

चौकी प्रभारी ने स्पष्ट किया कि हुड़दंग मचाने वालों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी। इस दौरान चौकी प्रभारी राणा सिंह ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पत्रकार एवं व्यापारी सहित गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments