आर्म्स एक्ट, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं वारंटियों सहित कुल 08 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही

आर्म्स एक्ट, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं वारंटियों सहित कुल 08 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही

रायपुर  : रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा होली त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण प्रशांत शुक्ला,  के मार्गदर्शन में थाना विधानसभा पुलिस टीम द्वारा वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही, होली पर्व के मद्देनज़र आपराधिक तत्वों, बदमाशों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध सतत कार्यवाही की जा रही है।इसी तारतम्य में मारपीट एवं आबकारी एक्ट से संबंधित वारंटियों को तामील कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

अवैध रूप से चाकू लेकर घूमते हुए आरोपी नीरज निषाद उर्फ हड्डी, पिता संजय निषाद, उम्र 20 वर्ष, निवासी खालबाड़ा सड्डू, थाना विधानसभा, रायपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 01 नग अवैध चाकू जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 76/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।इसके अतिरिक्त, 04 आपराधिक तत्वों/बदमाशों/संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।

कुल कार्यवाही का विवरण:

03 वारंटियों की तामिली

04 प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

01 आर्म्स एक्ट प्रकरण








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments