वाल्फ़ोर्ट सिटी के पास रहने वाली प्रार्थिया ने थाना पुरानी बस्ती आकर बताया की वह इवनिंग वाक में निकली थी उस समय एक लड़का आकर मेरे गले से चैन छीनकर भाग गया की शिकायत पर , अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अप.क्रं.107/2026 धारा 304(2) BNS का अपराध किया गया l तत्काल घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया l पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन )श्री संदीप पटेल (भा पु से ) एव अति. पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री राहुल देव शर्मा द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए वेस्ट जोन के थाना प्रभारियों को चैन स्नैचिंग के संबंध में नाकेबंदी करने एवं जानकारी एकत्र कर शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया है ।इसी तारतम्य में एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी पुरानी बस्ती श्री शिलादित्य सिंह के हमराह एक विशेष टीम गठित कर ,घटना स्थल एवं आसपास के CCTV फुटेज का अवलोकन किया गया। जिसमे एक संदिग्ध युवक घटना स्थल के आसपास घूमते नज़र आया एवं घटना समय के बाद वंहा से भागते हुए रिंग रोड में आकर वंहा पर ऑटो ई रिक्शा में बैठ कर भागने की फुटेज प्राप्त हुआ। फुटेज के आधार पर आरोपी का पता तलाश किया गया।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
आरोपी रितेश नेताम को गिरफ्तार कर उसके मेमोरेंडम के आधार पर कब्जे से 14.8 ग्राम के सोने की चेन को जप्त कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम :- 1. रितेश नेताम पिता कमलेश नेताम उम्र 21 वर्ष साकिन म. न. 14 ब्लॉक न. 14 कचना BSUP कॉलोनी खमरहडीह रायपुर
आरोपी रितेश नेताम का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड
थाना तेलीबंधा में
(1) अप. क्र. 11/21 धारा 379, 34 आईपीसी
(2) अप. क्र. 219/2022 धारा 380, 457 आईपीसी
(3) अप.क्र. 223/22 धारा 380, 457 आईपीसी
(4) अप. क्र. 584/22 धारा 294,232,427,506(b), 34 आईपीसी
थाना सिविल लाइन में
(5) अप्.क्र. 258/25 धारा 304(2) BNS
थाना माना में
(6) अप.क्र. 414/24 धारा 305, 331(4) BNS
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पुरानी बस्ती निरीक्षक शील आदित्य सिंह ,ASI तुलसी राम साहू , आर. सुनील शुक्ला और आर. गजेंद्र साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा l
.jpeg)

Comments