अवैध रूप से शराब बिक्री करते महिला सहित कुल 02 आरोपी गिरफ्तार

अवैध रूप से शराब बिक्री करते महिला सहित कुल 02 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर :   उरला पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत बीरगांव स्थित शीतला तालाब पार में एक महिला एवं एक पुरूष अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे है।सूचना को पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर द्वारा गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को सूचना की तस्दीक कर तत्काल आरोपियों की पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी उरला के नेतृत्वव मंे थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के महिला एवं पुरूष की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सरिता उईके तथा पुरूष ने अपना नाम योगेश बंजारे निवासी उरला रायपुर का होना बताया। 

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

टीम द्वारा आरोपियों के पास रखी बोरी की तलाशी लेने पर उनमें शराब पाया गया। शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया तथा टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया गया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखी*कुल 72 पौवा देशी शराब तथा बिक्री नगदी रकम 500/- रूपये कीमती 7,700/- रुपये* जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 62/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी

01. श्रीमती सरिता उईके पति स्व. बलदेव उईके उम्र 32 साल निवासी मठपारा बीरगांव थाना उरला रायपुर।

02. योगेश बंजारे पिता स्व. नोहर लाल बंजारे उम्र 32 साल निवासी शीतला तालाब पार  बीरगांव थाना उरला रायपुर।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments