नई दिल्ली : भारत में रॉयल एनफील्ड की ओर से कई सेगमेंट में मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्द ही नई मोटरसाइकिल के तौर पर Royal Enfield Himalyan 750 को लॉन्च किया जा सकता है। इसके पहले इसे हाल में ही देखा गया है। मोटरसाइकिल की क्या जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च होगी नई मोटरसाइकिल
रॉयल एनफील्ड की ओर से भारत में जल्द ही नई मोटरसाइकिल के तौर पर Royal Enfield Himalyan 750 को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्च से पहले इस मोटरसाइकिल को जागरण हाईटेक की टीम ने हाल में ही देखा है।
क्या मिली जानकारी
मोटरसाइकिल के टैंक को पूरी तरह से ढंका गया था। लेकिन इंजन और बाकी हिस्सों की जानकारी मिल रही है। इसमें स्प्लिट सीट, दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक, क्रूज कंट्रोल, राइडिंग मोड्स, बड़ी विंडशील्ड की जानकारी मिली है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कितना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से इस मोटसाइकिल में 750 सीसी की क्षमता का इंजन दिया जाएगा। जिससे 50 हॉर्स पावर से और 60 न्यूटन मीटर टॉर्क से ज्यादा जेनरेट होगी। इसमें छह गियर के ट्रांसमिशन को दिया जा सकता है।
पहले भी देखी गई है मोटरसाइकिल
रॉयल एनफील्ड की ओर से इस मोटरसाइकिल को पहले भी टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। जिसके बाद यह उम्मीद की जा रही है कि अब जल्द ही इसे पेश किया जा सकता है।
कब होगी लॉन्च
निर्माता ने इस मोटरसाइकिल के लॉन्च को लेकर अभी कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद है कि इसे साल 2026 के मध्य तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।
कितनी होगी कीमत
लॉन्च के समय ही निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल की कीमत की सही जानकारी दी जाएगी। लेकिन इसे चार लाख रुपये की संभावित एक्स शोरूम कीमत के आस पास लॉन्च किया जा सकता है।
.jpeg)

Comments