टी20 विश्व कप 2026  :भारतीय पारी की वो 6 गेंद, जिसने तय की वेस्टइंडीज की हार

टी20 विश्व कप 2026 :भारतीय पारी की वो 6 गेंद, जिसने तय की वेस्टइंडीज की हार

नई दिल्ली: संजू सैमसन (97) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने सुपर-8 में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में भारतीय टीम को जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य मिला था.करो या मरो के इस मैच में भारत ने आखिरी ओवर में 4 गेंद रहते मुकाबले को जीता. वेस्टइंडीज की टीम ने मैच में टॉस हारने के बाद स्कोर को डिफेंड करते हुए टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन खराब गेंदबाजी के कारण उसने मैच को गंवा दिया.

मुकाबले के 12वें ओवर तक वेस्टइंडीज की टीम लगभग बराबरी पर थी, लेकिन इसके बाद 13वें ओवर में संजू और तिलक वर्मा ने मिलकर टीम इंडिया के लिए 17 रन बटोरे और मैच को वेस्टइंडीज से दूर कर दिया. टीम इंडिया के लिए पारी का यही ओवर सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. वेस्टइंडीज के लिए पारी का ये 13वां ओवर शमार जोसेफ ने किया था. जोसेफ के इस ओवर में चार चौके लगे थे. इस ओवर से पहले टीम इंडिया का स्कोर 12 ओवर में 103 रन पर तीन विकेट थे, लेकिन इसके बाद अगले में स्कोर 120 हो गया. इसके बाद फिर क्या था टीम इंडिया ने मैच से अपनी पकड़ को कमजोर नहीं होने दिया. इस ओवर के कारण ही गेंदबाज दबाव में आ गए जिससे उन्होंने खराब लाइन लेंथ से बॉलिंग की और साथ खराब फील्डिंग ने भी टीम इंडिया का काम बना दिया.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

संजू सैमसन अंत तक रहे नाबाद

वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली रोमांचक जीत में टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करने वाले संजू सैमसन अंत तक नाबाद रहे. संजू सैमसन टीम इंडिया के लिए 50 गेंद में 97 रन बनाकर वापस लौटे. अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के भी लगाए. सिर्फ इतना ही नहीं, टी20 विश्व कप में संजू ने लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.

बता दें कि इस टी20 विश्व कप में खराब फॉर्म के कारण संजू को मौका नहीं मिल रहा था, लेकिन चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में उनकी वापसी हुई. इसके बाद ईडन गार्डन्स में उन्होंने टीम मैनेजमेंट के भरोसे का मान रखते हुए ऐतिहासिक पारी खेलते हुए टीम इंडिआ को जीत दिलाई.

सेमीफाइनल में भारत की टक्कर इंग्लैंड

सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई थी. ऐसे में भारतीय टीम को हर हाल में बचे हुए अपने दोनों मैच को जीतना था. पहली हार के बाद टीम इंडिया ने पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल की. इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल कर सेमीफाइनल का टिकट कटाया. टीम इंडिया का सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में होगा.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments