नौगाई में पेयजल क्रांति की ओर मजबूत कदम, ग्रामीणों को जल्द मिलेगा हर घर शुद्ध पानी

नौगाई में पेयजल क्रांति की ओर मजबूत कदम, ग्रामीणों को जल्द मिलेगा हर घर शुद्ध पानी

एमसीबी :जिले के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरौली के ग्राम नौगाई में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ और स्थायी बनाने की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए निर्मित परिसंपत्तियों के विधिवत हस्तांतरण से पूर्व आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य पूरी गंभीरता और गुणवत्ता के साथ प्रगति पर हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीणों को निर्बाध, सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो तथा भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी या आपूर्ति संबंधी समस्या उत्पन्न न हो।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

मरम्मत कार्य योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जा रहा है, जिसमें संरचनात्मक मजबूती, पाइप लाइन सुधार, जल स्रोतों की सुरक्षा और तकनीकी मानकों के अनुरूप व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यपालन अभियंता आकाश पोद्दार के निर्देशानुसार यह संपूर्ण कार्य सहायक अभियंता ए.एस. सिदार एवं उप अभियंता मनमोहन सिंह के सतत मार्गदर्शन में किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक स्तर पर गुणवत्ता और समयबद्धता बनी रहे। वहीं जिला परियोजना समन्वयक (CDAT) रितेश डिक्सेना अपनी टीम के साथ समन्वय बनाकर कार्यों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं, जिससे कार्य सुचारू, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पूर्ण हो सके।

इस सुदृढ़ीकरण कार्य के पूर्ण होने के पश्चात ग्राम नौगाई के ग्रामीणों को हर घर तक शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल की सुविधा सुनिश्चित होगी। यह पहल न केवल ग्रामीणों के स्वास्थ्य स्तर को बेहतर बनाएगी, बल्कि महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को पेयजल के लिए होने वाली दैनिक परेशानियों से भी राहत दिलाएगी। गांव में स्वच्छ जल उपलब्धता से जीवन स्तर में सुधार, समय की बचत और समग्र ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments