छत्तीसगढ़ में पुष्पा स्टाइल में कार मॉडिफाई कर गांजा तस्करी,2 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में पुष्पा स्टाइल में कार मॉडिफाई कर गांजा तस्करी,2 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ :  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो शातिर गांजा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फिल्म पुष्पा की तरह कार को माॅडिफाई कर दरवाजे और बैक लाइट में गांजा छुपाकर रखे हुये थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17.65 लाख का गांजा जब्त किया गया। यह कार्रवाई थाना साइबर और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई है।

दरअसल, जिले में ऑपरेशन आघात के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सूचना मिली कि पत्थलगांव का एक व्यक्ति ओड़िशा से गांजा लोड कर रायगढ़ ला रहा है और उसे दूसरे राज्यों में सप्लाई करेगा।

सूचना को एसएसपी शशि मोहन ने गंभीरता से लिया और थाना लैलूंगा व साइबर थाना पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए। 1 मार्च को चाॅकलेट रंग की मारूति सुजुकी रिट्ज कार सीजी 13 यूजी 9683 को लैलूंगा के पाकरगांव अटल चौक के पास घेराबंदी कर रोकने की कोशिश की गई। इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपी तस्कर कच्चे रास्ते की ओर गाड़ी मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

घेराबंदी कर पुलिस की टीम ने आरोपियों को कार समेत पकड़ा। आरोपियों ने अपना नाम श्रवण कुमार निषाद और महेंद्र प्रसाद चौहान बताया। वाहन की तलाशी लेने पर दरवाजे और लाइट के पास गुप्त चेंबर मिला, जिसमें गांजा छूपाकर आरोपी तस्करी कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से करीब 19.115 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रामकुमार कुजूर निवासी महेशपुर पत्थलगांव द्वारा उन्हें ओडिशा से गांजा लाने पर 10 किलोग्राम पर 10 हजार दिया जाता था। इसी लालच में वे लोग गांजा लाते थे।

पुलिस ने इस मामले में श्रवण कुमार निषाद, महेंद्र प्रसाद चौहान और फरार आरोपी रामकुमार कुजूर के विरूद्ध अपराध दर्ज किया गया। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया ।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि होली पर्व के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखें। त्योहार की आड़ में हुड़दंग, असामाजिक गतिविधि या कानून व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments