जुए पर पुलिस का बड़ा एक्शन : रिसॉर्ट में मारा छापा, 16 जुआरी गिरफ्तार

जुए पर पुलिस का बड़ा एक्शन : रिसॉर्ट में मारा छापा, 16 जुआरी गिरफ्तार

 दुर्ग :होली पर्व से पहले जिले में जुए की गतिविधियों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में जुआ खेलते 16 आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 3 लाख से ज्यादा नगद राशि सहित 25 लाख रुपए से अधिक की सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रिसॉर्ट में ताश के पत्तों पर बड़ी रकम का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर अमलेश्वर थाना पुलिस और ACCU टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर आरोपियों की घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान सभी आरोपी मौके पर जुआ खेलते पकड़े गए।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 59 हजार 470 रुपए नगद, 22 मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल और 3 चारपहिया वाहन जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में रायपुर निवासी रोहित निर्मलकर, नरेश सोनकर, प्रमोद वर्मा, सत्यम विहार, शुभम चंद्राकर, गोपाल सोनकर उर्फ गोपी, संजय साहू, दुर्ग निवासी मुकेश कुमार धीमर, संजू सोनकर, मनगटा निवासी विनोद अमरदास, नारायण टंडन, अमलेश्वर निवासी मनीष साहू उर्फ गुड्डू, सोनू साहू उर्फ महेंद्र साहू, दुर्गेश, सत्यनारायण साहू और पुनीत राम साहू शामिल हैं।

जब्त सामग्री

  1. नगद राशि – ₹3,59,470
  2. 22 मोबाइल फोन
  3. 03 मोटरसाइकिल
  4. 03 चारपहिया वाहन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली के मद्देनजर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जुआ, सट्टा और शराब से जुड़े मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments