मोटापे को दूर करने के लिए लोग कई तरह के जतन करते हैं, जिम से लेकर योग तक, लेकिन कोई पॉज़िटिव रिजल्ट नहीं मिलता है। अगर आप भी मोटापे से ग्रसित हैं और अपना वजन कम करना चाहते हैं तो जिम और योगा के साथ साथ आपकी डाइट भी सही होनी चाहिए।
अपनी डाइट में सौंफ और जीरा को शामिल करें। किचन में पाए जाने वाले ये दोनों मसाले तेजी से वजन कम कर सकते हैं। वैसे तो जीरा का सेवन करने से भी वजन कम हो सकता है। लेकिन अगर आपने इसके साथ सौंफ का भी इस्तेमाल किया तो आपका वजन तेजी से कम होगा। औषधीय गुणों से भरपूर सौंफ और जीरा में विटामिन, प्रोटीन और फाइबर पाए जाते हैं। इन दोनों मसालों से बनी चाय कई मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। सुबह खाली पेट सौंफ-जीरा चाय पीने से बॉडी से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। ये चाय मोटापे को कम करने के अलावा और भी कई बीमारियों को दूर करती है। चलिए आपको बताते हैं आप जीरा और सौंफ का चाय कैसे बनाएं।
वजन कम करने में असरदार
वजन बढ़ने से आपका मेटाबॉलिज्म कमजोर हो जाता है और स्लो काम करता है। सौंफ और जीरा का सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। इस चाय को पीने से तेजी से फैट बर्न होता है। ये भूख को कंट्रोल करने में भी कारगर है। सुबह खाली पेट सौंफ और जीरा की चाय अगर रोजाना पी जाए तो मोटापे की परेशानी दूर हो सकती है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
इन समस्याओं में भी है कारगर
पाचन करे दुरुस्त: सौंफ एक बेहतरीन पाचक है इसलिए खाने के बाद सौंफ का सेवन किया जाता है। लेकिन अगर आप सौंफ और जीरा की चाय पीट हैं तो आपक हाज़मा कभी खराब ही नहीं होगा। सतह ही पेट से जुड़ी कई परेशानियों को भी सौंफ और जीरा की इस चाय से निपटाया जा सकता है।
रक्त संचार करे बेहतर: सौंफ और जीरा बॉडी को डिटॉक्सीफाई करते हैं। साथ ही चाय में मौजूद पोषक तत्व ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करते हैं। ये शरीर से यूरिक एसिड को बाहर कर देते हैं। सौंफ और जीरा नए सेल्स के प्रोडक्शन में भी मदद करते हैं।
ऐसे बनाएं सौंफ और जीरा की चाय
सौंफ और जीरा की चाय बनाने के लिए आधा चम्मच सौंफ और आधा चम्मच जीरा लेकर एक ग्लास पानी में रात भर भिगोएं। अब सुबह इस पानी को सौफ और जीरा के साथ उबलने के लिए रख दें। जब यह अच्छी तरह उबल जाए तब इसमें थोड़ा शहद और थोड़ा नींबू का जूस मिलाएं और छानकर पिएं। मिठास के लिए आप चाहे तो इसमें गुड़ भी मिला सकते हैं। सुबह के समय खाली पेट इस चाय को पीने से आपको ज़्यादा फायदा होगा
.jpeg)

Comments