ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी को प्रदेश से हरी झंडी,जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद ने जारी किया अनुमोदन पत्र, संगठन में हलचल तेज, देखें पूरी सूची

ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी को प्रदेश से हरी झंडी,जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद ने जारी किया अनुमोदन पत्र, संगठन में हलचल तेज, देखें पूरी सूची

गरियाबंद: जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरियाबंद नगर (शहर) की प्रस्तावित कार्यकारिणी को प्रदेश स्तर से मिली मंजूरी की जानकारी देते हुए औपचारिक पत्र जारी किया है।जारी पत्र (क्रमांक डीसीसी/21, दिनांक 03 मार्च 2026) के अनुसार, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Deepak Baij तथा प्रभारी महामंत्री (संगठन व प्रशासनिक) मलकीत सिंह गैंदु ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरियाबंद नगर की प्रस्तावित कार्यकारिणी सूची को अनुशंसा प्रदान कर दी है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

इसके पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद ने अनुमोदन सहित सूची को संलग्न कर ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सोनवानी को प्रेषित किया है।

पत्र में जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने ब्लॉक अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि अनुमोदित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सूचित कर संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यक्रमों को गति प्रदान करने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।पत्र की प्रतिलिपि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सूचनार्थ प्रेषित की गई है।

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, कांग्रेस भवन गरियाबंद से जारी इस पत्र के बाद अब ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments