भिलाई मंदिर में अज्ञात युवक ने मचाया हाहाकार,भगवान राम की मूर्ति के साथ की तोड़-फोड़

भिलाई मंदिर में अज्ञात युवक ने मचाया हाहाकार,भगवान राम की मूर्ति के साथ की तोड़-फोड़

 दुर्ग: छत्तीसगढ़ के भिलाई से बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, यहां के शंकरपारा क्षेत्र के एक मंदिर में बीती देर रात अज्ञात युवक ने तोड़फोड़ की, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।मंदिर नुमा चबूतरे में रखी मूर्ति पर गांजा रखा गया और भगवान राम की फोटो भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं, हिंदूवादी संगठन के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। यह मामला क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला माना जा रहा है।

 यह है पूरा मामला

शंकरपारा क्षेत्र के एक मंदिर में देर रात अज्ञात युवक ने तोड़फोड़ की। मंदिर नुमा चबूतरे में रखी मूर्ति पर गांजा रखा गया और भगवान राम की फोटो भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। Bhilai Mandir Todfod की घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और चिंता फैल गई। मंदिर के पुजारियों ने बताया कि इस प्रकार की घटना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। सूचना मिलते ही मौके पर सुपेला पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, हिंदूवादी संगठन के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

स्थानीय लोगों ने क्या बताया ?

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अज्ञात युवक ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मंदिर परिसर में प्रवेश किया और तोड़फोड़ की। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक का मकसद केवल नुकसान पहुंचाना था या किसी अन्य कारण से यह कृत्य किया गया। सुपेला पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं और आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

मंदिर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि भविष्य में किसी तरह की घटना न हो। स्थानीय लोगों और हिंदूवादी संगठनों ने प्रशासन से अपील की है कि मंदिर परिसर की निगरानी और सुरक्षा कड़ी की जाए। सुपेला पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments