नई दिल्ली: भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल मारुति सुजुकी की ओर से कुछ समय पहले ही भारत में पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर Maruti eVitara को लॉन्च किया गया है। अब इस एसयूवी को ब्राजील में भी लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता ने ब्राजील में लॉन्च की गई एसयूवी को किस तरह के फीचर्स, रेंज के साथ किस कीमत पर ऑफर किया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
ब्राजील में लॉन्च हुई eVitara
मारुति सुजुकी की ओर से ऑफर की गई पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई विटारा को अब ब्राजील में भी लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। ब्राजील से पहले इस एसयूवी को निर्माता की ओर से करीब 29 देशों में ऑफर किया जा रहा है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कैसे हैं फीचर्स
निर्माता की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। निर्माता की ओर से इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट्स, एंबिएंट लाइट, ड्यूल टोन इंटीरियर जैसे फीचर्स को दिया गया है। सेफ्टी के लिए इस एसयूवी में निर्माता की ओर से सात एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल 2 ADAS जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है रेंज
मारुति की ओर से eVitara को एक से ज्यादा बैटरी विकल्प के साथ ऑफर किया गया है। इसमें 49KWh और 61 kWh की क्षमता की बैटरी पैक को दिया गया है। जिससे इसे सिंगल चार्ज में 543 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज मिलती है। इसमें दी गई मोटर से इसे अधिकतम 128 किलोवाट पावर और 193 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है।
कितनी है कीमत
निर्माता की ओर से ब्राजील में इसे R$ 2,69,990 कीमत पर लॉन्च किया गया है। जो भारतीय मुद्रा में करीब 48 लाख रुपये होते हैं। फरवरी में इसे भारत में बैटरी के साथ 15.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है। भारत में बैटरी के साथ इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 20.01 लाख रुपये है। एसयूवी को भारत में BaaS के साथ 10.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था।



Comments