प्यार के रिश्ते में हर एक चीज को संभालकर आगे बढ़ना होता है। अब ऐसे में अगर पता चल जाए कि आने वाले समय में हमारी लव लाइफ में क्या हो सकता है तो हर एक फैसला लेना आसान हो जाएगा और सब कुछ स्मूदली चलेगा। आज जानिए कि आपकी लव लाइफ में क्या-क्या चीजें होने वाली हैं? नीचे जानें कि आज यानी 7 मार्च को आपकी लव लाइफ की स्थिति कैसे रहने वाली है?
लव राशिफल-
मेष (Aries): आज आपक कुछ नया करने का मन होगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज से ही कोई नया शौक शुरू करें। ऐसा करने से आपकी मुलाकात किसी खास इंसान से हो सकती है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो अपने पार्टनर के साथ कुछ अलग हटके करें। इससे आपका रिश्ता भी मजबूत होगा।
वृषभ (Taurus): आज आपकी लव लाइफ पर शुक्र ग्रह का असर ज्यादा रहने वाला है।अगर आप सिंगल हैं तो आपको कोई भरोसेमंद और अच्छे स्वभाव वाला पार्टनर मिल सकता है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो चीजों को बोरिंग ना होने दें। पार्टनर के साथ क्वालिटी समय बिताएं।
मिथुन (Gemini): आज आपके बात करने का अंदाज लोगों को पसंद आएगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपके नए दोस्त बन सकते हैं। वहीं अगर आप रिश्ते में हैं तो मस्ती-मजाक से रिश्ते में फिर से प्यार बढ़ेगा।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कर्क (Cancer): आज आपका पूरा ध्यान घर और परिवार पर रहने वाला है। अगर आप सिंगल हैं तो आज घर पर छोटी सी गेट-टुगेदर रखने से चीजें बेटर होंगी। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर के साथ घर के काम मिलकर करने से रिश्ता और मजबूत होगा।
सिंह (Leo): आज आपका मन करेगा कि लोग आपको नोटिस करें। आपका कॉन्फिडेंस ही लोगों को आपकी ओर खिंचेगा। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो अपने पार्टनर से आज खुलकर अपना प्यार जाहिर करें। उन्हें स्पेशल फील करवाएं।
कन्या (Virgo): आज आप अपने रिश्ते में समझदारी से काम लेंगे तो चीजें आसान होंगी। अगर आप सिंगल हैं तो आपको जो इंसान पसंद है, उसकी हर एक छोटी बात पर ध्यान देने की कोशिश करें। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो छोटे-छोटे जेस्चर से आपका रिश्ता और भी मजबूत बन जाएगा।
तुला (Libra): आज रिश्तों में बैलेंस बनाकर चलना जरूरी रहेगा। अगर आप सिंगल हैं तो अपने लिए कोई ऐसा इंसान ढूंढें जो आपकी पसंद से एकदम मेल खाता हो। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग करें।
वृश्चिक (Scorpio): आज आपकी फीलिंग्स थोड़ी गहरी हो सकती हैं। अगर आप सिंगल हैं तो आज मन होगा कि कोई स्टेबल रिश्ता जिंदगी में हो। वहीं अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम जरूर बिताएं।
धनु (Sagittarius): आज आपकी लव लाइफ में कुछ नया होने की पूरी संभावना है। अगर आप सिंगल हैं तो अचानक की जाने वाली ट्रैवलिंग के दौरान किसी खास से मुलाकात हो सकती है। अगर आप रिश्ते में हैं तो आज अपने पार्टनर को सरप्राइज देने की कोशिश जरूर करें।
मकर (Capricorn): आज आप अपने रिश्ते में स्थिरता और भरोसा चाहेंगे। अगर आप सिंगल हैं तो ऐसा पार्टनर ढूंढेंगे जो समझदार और जिम्मेदार हो। आपकी चीजों को आसानी से समझता हो। वहीं अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर के साथ फ्यूचर की प्लानिंग करें।
ये भी पढ़े : आज इन मूलांक वालों को होगा आर्थिक लाभ,जानें आज का अंक ज्योतिष
कुंभ (Aquarius): आज नई बातें और नए विचारों से आपके रिश्ते में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलेगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज आप नए लोगों से मिल सकते हैं। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो साथ में कुछ नया करने की कोशिश करें।
मीन (Pisces): आज आप अपनों के साथ इमोशनल तौर पर जुड़ना चाहेंगे। अगर आप सिंगल हैं तो आज अपने दिल की बात को ही सुनें। वहीं अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो छोटे-छोटे जेस्चर से आप अपने रिश्ते को और मजबूत बना लेंगे।



Comments