रंग पंचमी 2026 : इस बार अपनी राशि के अनुसार चुनें गुलाल ,दूर होंगे सारे गृह दोष

रंग पंचमी 2026 : इस बार अपनी राशि के अनुसार चुनें गुलाल ,दूर होंगे सारे गृह दोष

होली के पांच दिन बाद चैत्र महीने की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी मनाई जाती है। इस साल यह पर्व 8 मार्च को मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि इस दिन हवा में उड़ाया गया गुलाल सीधा देवताओं तक पहुंचता है, इसलिए इसे देव पंचमी भी कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर हम अपनी राशि के स्वामी ग्रह के अनुकूल रंगों से होली खेलते हैं, तो न केवल कुंडली के दोष शांत होते हैं, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन भी होता है। आइए जानते हैं की रंग पंचमी पर आपकी राशि के लिए कौन सा रंग सबसे शुभ रहेगा?

मेष और वृश्चिक राशि

इन राशियों का स्वामी मंगल है, जो साहस का प्रतीक हैं।
शुभ रंग - लाल, नारंगी या केसरिया।
लाभ - इन रंगों से खेलने पर आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में खुशहाली आती है।

वृषभ और तुला राशि

शुक्र सुख- सुविधाओं और प्रेम का कारक हैं।
शुभ रंग - सफेद, चमकीला गुलाबी या क्रीम।
लाभ - वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है और आर्थिक तंगी दूर होती है।

मिथुन और कन्या राशि

बुध बुद्धि के कारक हैं।
शुभ रंग - हरा।
लाभ - कारोबार में फायदा होता है और मानसिक शांति मिलती है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

कर्क राशि

चंद्रमा मन के कारक हैं।
शुभ रंग - सफेद या हल्का नीला।
लाभ - मन शांत रहता है। साथ ही सेहत अच्छी रहती है।

सिंह राशि

सूर्य मान-सम्मान और तेज का कारक है।
शुभ रंग - गहरा पीला, सुनहरा या तांबई रंग।
लाभ - समाज में प्रतिष्ठा बढ़ती है और सरकारी कामों में सफलता मिलती है।

धनु और मीन राशि

गुरु ज्ञान और सौभाग्य का प्रतीक है।
शुभ रंग - पीला या केसरिया।
लाभ - शिक्षा के क्षेत्र में फायदा होगा। साथ घर में मांगलिक काम के योग बनते हैं।

मकर और कुंभ राशि

शनि देव न्याय और कर्म के देवता हैं।
शुभ रंग - नीला, बैंगनी या गहरा हरा।
लाभ - कामों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या का प्रभाव कम होता है।

रंग पंचमी पर गृह दोष दूर करने के उपाय

  1. देवताओं को गुलाल चढ़ाएं - सबसे पहले अपने इष्ट देव को गुलाल चढ़ाएं।
  2. गुलाल का छिड़काव - घर के मुख्य द्वार पर थोड़ा सा अबीर या गुलाल छिड़कें, इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती।
  3. दान का महत्व - पूजा के बाद किसी जरूरतमंद को पीले वस्त्र या मीठा भोजन दान करें।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments