डेटिंग की दुनिया में ग्रीन फ्लैग्स की जगह पार्टनर्स में रेड फ्लैग्स ही ज्यादा नजर आते हैं। ऐसे में कितने रिश्ते शादी के मुकाम तक पहुंच पाएंगे इसका अंदाजा लगा पाना बड़ा ही मुश्किल काम है। लेकिन इन तरीकों से आप पता लगा सकते हैं कि आपके बॉयफ्रेंड में हसबैंड बनने की सारी खूबियां मौजूद हैं।
बिना टोके सुनता है आपकी बातें
बातचीत के दौरान आपका पार्टनर किसी नतीजे पर पहुंचने की जल्दबाजी ना दिखाते हुए आपकी पूरी बात सुनता है। इस दौरान आई कॉन्टैक्ट बनाए रखता है और आपकी बातों को ध्यान से सुनता है। बेवजह आपकी बातों को नकारने की कोशिश नहीं करता तो यह एक अच्छा हसबैंड बनने का साइन है।
छोटा हो या बड़ा हर वादा निभाता है
अगर उसने ऑफिस के बाद आपसे कॉल करने का वादा किया और आपको कॉल करना याद रखता है तो यह उसके केयरिंग नेचर को दिखाता है। ये छोटे-छोटे पल ही रिश्ते को ज्यादा मजबूत बनाते हैं।
पैसों की जिम्मेदारी में हाथ बंटाए
फाइनेंशियल जिम्मेदारी बंट जाने से शादी में तनाव और विवाद होने का खतरा कम हो जाता है। एक जिम्मेदार पुरुष इसे एक समझदारी भरी प्लानिंग और मैनेजमेंट से दिखाने की कोशिश करता है, जिससे रिश्तों में ज्यादा स्थिरता आती है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
हर किसी के प्रति दिखाता है सम्मान
अगर आपका पार्टनर सिर्फ आपसे ही नहीं, बल्कि बाकी लोगों से भी सम्मान से पेश आता है तो यह उसकी पॉजिटिव पर्सनैलिटी को दिखाता है।
अपनी गलती मानता है और सॉरी कहने में हिचकता नहीं
यदि वह अपनी गलती को जिम्मेदारी से मान लेता है तो उससे रिश्ते में ठहराव आता है। इस तरह की इमोशनल मैच्योरिटी एक गहरे रिश्ते को जन्म देती है।
आपके सपनों को अपना मानकर सपोर्ट करे
अपने करियर या गोल को लेकर तो सभी गंभीर रहते हैं, लेकिन आपका पार्टनर आपके सपनों को भी उतनी ही तवज्जो दे तो इससे रिश्ते में मजबूती आती है।
परिवार और रिश्तों को वैल्यू करता हो
जो पुरुष रिश्तों को वैल्यू करते हैं उनका अपनों से एक गहरा ताल्लुक रहता है। फैमिली मैन माने जाने वाले पुरुष पूरी ईमानदारी से अपने पार्टनर का जिंदगीभर साथ देते हैं।



Comments