पाकिस्तान-अफगानिस्तान की लड़ाई में एक लाख लोग हुए विस्थापित

पाकिस्तान-अफगानिस्तान की लड़ाई में एक लाख लोग हुए विस्थापित

काबुल:पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रही भीषण लड़ाई में सुलह के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। शुक्रवार को दोनों देशों के सैन्य बलों ने सीमा पर दर्जनों स्थानों पर गोलीबारी की।संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि एक सप्ताह से चल रहे इस संघर्ष के कारण एक लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के इस संघर्ष से क्षेत्र में अस्थिरता और बढ़ गई है।

अफगानिस्तान जहां पाकिस्तान की सीमावर्ती चौकियों और एयरबेस को निशाना बना रहा है, वहीं पाकिस्तान तालिबान सरकार के ठिकानों पर हवाई हमले कर रही है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के उत्तर में स्थित बगराम हवाई अड्डे को भी निशाना बनाया है।

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमारे बलों ने 2600 किलोमीटर लंबी सीमा पर स्थित दो दर्जन से अधिक पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमला किया। इसमें 14 चौकियों को नष्ट कर दिया गया और एक ड्रोन को मार गिराया गया। रात भर चली लड़ाई में सात अफगान नागरिक और तीन तालिबान लड़ाके मारे गए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

पाकिस्तानी सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि उन्होंने सैन्य ठिकानों पर जमीनी और हवाई अभियान चलाया, जिनमें कंधार भी शामिल है। यह तालिबान का गढ़ है और यहां उसका प्रमुख नेतृत्व रहता है।

पाकिस्तान ने कई अफगान सीमा चौकियों को नष्ट करने का दावा किया है। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, शुक्रवार को काबुल में दर्जनों लोग पाकिस्तान द्वारा अफगान क्षेत्र पर किए गए हमलों के विरोध में एकत्र हुए और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। बख्तर समाचार एजेंसी ने कहा कि लघमान प्रांत में बड़े पैमाने पर लोगों ने पाकिस्तान के हालिया हमलों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

अफगानिस्तान ने मोर्टार गोले दागे, एक की मौत

अफगान बलों द्वारा उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अफगानिस्तान सीमा के पास नागरिक क्षेत्रों पर कथित तौर पर मोर्टार गोले दागे जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण वजीरिस्तान जिले के सीमावर्ती कस्बे अंगूर अड्डा में एक स्थानीय नागरिक की उस समय मौत हो गई, जब अफगानिस्तान की ओर से दागे गए मोर्टार गोले उनके घर पर गिरे।

एक अन्य घटना में मोहम्मंद जिले में इफ्तार से कुछ ही समय पहले दो घरों पर मोर्टार गोले गिरने से दो महिलाओं और दो बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए। हमले में कई घरों को भी नुकसान पहुंचा।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments