महासमुंद : सांकरा पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में एक पुलिस आरक्षक समेत 3 लोगो के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि आरोपी आरक्षक फरार बताया जा रहा है। सांकरा थाना से मिली जानकारी के अनुसार 3 मार्च को मुखबीर की सूचना पर आधार पर अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर ओडिशा जगदलपुर जिला बरगढ निवासी टीटू उर्फ सोलन दास पिता हाबील दास (38) के पास से एक्टीवा स्कू्टी से एक पीले रंग के कैरी बैग में करीब 4.87 किलो ग्राम गांजा जब्त किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 1 मार्च को बसना थाना में पदस्थ आरक्षक पीयुष शर्मा एवं अखराभांठा निवासी धर्मेंद्र सोनी द्वारा 18 किग्रा गांजा लाकर दिया था। सूचना के आधार पर पुलिस ने जब्ती की कार्रवाई कर सांकरा पुलिस ने मामले में आरोपी टीटू उर्फ सोलन दास बसना अखराभाटा , धर्मेंद्र सोनी, आरक्षक पीयूष शर्मा के खिलाफ अपराध क्रमांक 45/26 धारा 20 ख नारकोटिक एक्ट कायम कर जांच में लिया। जांच के दौरान फरार आरोपी धर्मेंद्र सोनी को विधिवत गिरफ्तार किया। जबकि पुलिस आरक्षक पीयुष शर्मा फरार है जिसकी तलाश जारी है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
गिरफ्तार आरोपीयों को न्यायिक रिमांण्ड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों से कुल 18 किलो 47 ग्राम गांजा कीमत 9 लाख रुपए, एक बिना नम्बर ग्रे कलर की एक्टीवा स्कुटी किमत 80000 हजार रूपए, आरोपी टीटू उर्फ सोलन दास के कब्जे से आरक्षक पीयुष शर्मा की बुलेट क्रमांक सीजी 04 एलडी 2141 कीमत एक लाख 100000 रूपए व एक नग मोबाईल कीमत 10000 रूपए और आरोपी धर्मेंद सोनी के कब्जे से एक नग मोबाईल कीमत 15000 रुपए कुल 1105000 हजार रुपए जब्त किया है। ज्ञात हो कि लगभग दो माह पूर्व रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक चंदशेखर साहू, जो अवकाश लेकर गया था ,जिसे शिवरीनारायण पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी आरक्षक से 15.700 किलो ग्राम गांजा जब्त किया था। जिसकी कीमत 7 लाख 85 हजार रुपए बताई गई थी। जिसे एस पी ने 6 फरवरी को बर्खास्त कर दिया था। बहरहाल गांजा तस्करी के आरोप में आरक्षकों का नाम सामने आना कई सवाल खड़ा करता है और गांजा तस्करी में पुलिस आरक्षक की संलिप्तता कहीं न कहीं पुलिस के छवि को भी धूमिल करती है ।



Comments