50 लाख के बजट में बनी गुजराती फिल्म लालो बॉक्स ऑफिस पर रहा दबदबा, अब OTT रिलीज में क्या करेगी कमाल ?

50 लाख के बजट में बनी गुजराती फिल्म लालो बॉक्स ऑफिस पर रहा दबदबा, अब OTT रिलीज में क्या करेगी कमाल ?

नई दिल्ली :  मच अवेटेड रिलीज गुजराती फिल्म 'लालो – कृष्णा सदा सहायते' ने थिएटर रिलीज में कमाल कर दिया था। ये फिल्म महज 50 लाख के बजट में बनी थी और इसने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। इसी के साथ ये भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म बन गई थी।अंकित सखिया द्वारा निर्देशित और कृषांश वाजा, विक्की पूर्णिमा और अंकित सखिया द्वारा लिखित ये एक डिवोशनल ड्रामा फिल्म है। अपनी आकर्षक कहानी, दमदार अभिनय और समृद्ध सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के लिए जानी जाने वाली इस फिल्म ने गुजराती सिनेमा प्रेमियों के बीच पहले ही धूम मचा दी है।

कहां देख सकते हैं फिल्म?

वहीं अब इस मूवी की ओटीटी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। लालो - कृष्णा सदा सहायताते सोनी लिव (SonyLIV) पर स्ट्रीम हो रही है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने एक्स पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, "माधव से मुरलीधर तक, लालो का हर नाम भक्ति गाता है। लालो - कृष्ण सदा सहायताते अब गुजराती और हिंदी में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है, केवल सोनी लिव पर।"

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

क्या है फिल्म की कहानी?

लालो कृष्ण सदा सहायते' गुजरात के जूनागढ़ में रहने वाले लालजी धनसुख परमार (लालो) नामक एक ऑटो ड्राइवर की कहानी है, जो कर्ज, शराब की लत और एक गलत फैसले के कारण एक फार्महाउस में फंस जाता है। यहां उसे अपने अतीत की गहरी अंदरूनी जद्दोजहद का सामना करना पड़ता है। अपने संघर्ष, गलतियों और पछतावे से जूझते हुए लालो की मानसिक स्थिति और भावनात्मक दर्द उसे अंदर ही अंदर तोड़ रहे होते हैं। जैसे‑जैसे कहानी आगे बढ़ती है, लालो को भगवान कृष्ण के दर्शन होता है। यही से उसकी आध्यात्मिक यात्रा शुरू होती है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments