गाय और बछड़े की मौत के मामले में गौ सेवकों ने दर्ज कराई शिकायत,पोस्टमार्टम के बाद कराया अंतिम संस्कार

गाय और बछड़े की मौत के मामले में गौ सेवकों ने दर्ज कराई शिकायत,पोस्टमार्टम के बाद कराया अंतिम संस्कार

कोरिया/बैकुंठपुर :  जिले के बैकुंठपुर क्षेत्र में गाय और उसके बछड़े की मौत का मामला सामने आने के बाद गौ सेवकों में आक्रोश देखने को मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गौ सेवक मौके पर पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।गौ सेवक अनुराग दुबे ने बताया कि बैकुंठपुर और चरचा क्षेत्र के गौ सेवकों को सूचना मिली थी कि बैकुंठपुर के आमगांव महुआ पारा में एक व्यक्ति द्वारा एक गाय और उसके बछड़े को मार दिया गया है। सूचना मिलते ही गौ सेवक मौके पर पहुंचे जहां गाय और उसका बछड़ा नहर के किनारे मृत अवस्था में पड़े मिले। गौ सेवकों के अनुसार आरोपी की पहचान हरजीत यादव पिता मदन यादव के रूप में की गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए गौ सेवकों ने चरचा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई और आवश्यक कार्यवाही की मांग की।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

पुलिस को सूचना देने के बाद पशु चिकित्सालय से डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा और उनकी टीम को मौके पर बुलाया गया। पशु चिकित्सकों द्वारा गाय और उसके बछड़े का पोस्टमार्टम किया गया ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर दोनों पशुओं का अंतिम संस्कार कराया गया।

गौ सेवकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो और पशुओं के प्रति क्रूरता करने वालों को सख्त संदेश मिल सके। इस घटना को लेकर क्षेत्र के गौ सेवकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी गई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कानून के तहत सख्त सजा दिलाने की मांग की है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments