ओपन पोर्स से छुटकारा पाने के लिए लगाए ये घरेलू फेस पैक

ओपन पोर्स से छुटकारा पाने के लिए लगाए ये घरेलू फेस पैक

 स्किन की देखभाल के लिए अब लोग नेचुरल उपायों को अपना रहे हैं। क्योंकि केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से चेहरा और खराब हो जाता है। ऑयली स्किन और खुले पोर्स की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए एक खास घरेलू फेस पैक लगाया जा सकता है।इसमें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है।

सदियों से भारतीय घरों में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल होता आया है। यह क्ले जैसी मिट्टी स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल सोख लेती है और पोर्स को साफ करने में मदद करती है। मुल्तानी मिट्टी खासकर ऑयली स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। खासकर खुले पोर्स की समस्या में ये राहत देने का काम करती है। गर्म मौसम, गंदगी और डेड स्किन जमा होने पर ऑयली स्किन पर कई बार पिंपल्स और ब्लैकहेड्स बढ़ जाते हैं। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी स्किन को डिटॉक्स करती है, इससे पोर्स भी छोटे हो जाते हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

मुल्तानी मिट्टी के फायदे

  1. मुल्तानी मिट्टी में कुछ ऐसे प्राकृतिक गुण होते हैं जो एक्स्ट्रा तेल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। मुल्तानी मिट्टी एक्ने से लड़ती है, स्किन टोन को बैलेंस करती है और पोर्स को टाइट करती है, जिससे दाग-धब्बों भी कम हो जाते हैं।
  2. वहीं, मुल्तानी मिट्टी के साथ खस (Vetiver) मिलाने से प्रभाव दोगुना हो जाता है। खस त्वचा को ठंडा रखता है। वेटिवर स्किन को हाइड्रेट करता है, pH बैलेंस करता है और पोर्स को टाइट करता है।
  3. यह सूजन कम करता है और हाइपरपिगमेंटेशन से राहत देता है। जस्ट हर्ब्स की स्टडी में कहा गया है कि खस एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर है और रेडनेस को कम करता है।

फेस पैक कैसे बनाएं?

  1. इस पैक को बनाना के लिए 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें।
  2. खस पाउडर या खस का पानी मिलाएं।
  3. गुलाब जल डालकर स्मूद पेस्ट बनाएं।
  4. चेहरे पर लगाएं और पूरी तरह से सूखने दें, इसके बाद 10-15 मिनट बाद धो लें।

यह पैक ऑयली और एक्ने-प्रोन स्किन वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन है। मुल्तानी मिट्टी पोर्स से तेल निकालकर गहराई से सफाई करती है। हफ्ते में 1-2 बार इस्तेमाल से स्किन साफ और फ्रेश हो जाती है। ध्यान रहे इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। साथ ही ज्यादा इस्तेमाल से बचें, नहीं तो स्किन ड्राई हो सकती है, इसलिए संतुलित उपयोग जरूरी है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments