यदि किसान हैं और खेती करके अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो ड्रैगन फूड की खेती आपके लिए सबसे मुनाफे की खेती साबित हो सकती है, क्योंकि यह खेती ऐसी खेती है जिसकी एक बार लागत लगाई जाती है और 25 सालों तक इसका मुनाफा कमाया जाता है, तो आईए जानते हैं ड्रैगन फ्रूट की खेती कैसे करें और कैसे इस खेती करने के लिए उद्यान विभाग द्वारा लाभ ले सकते हैं.
लागत का 35% मिलेगा सब्सिडी
जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता बताते हैं कि ड्रैगन फूड की खेती करने में लागत अधिक आती है, क्योंकि इस खेती को करने के लिए सीमेंटेड पिलर बनाने पड़ते हैं और उसे पर चक्र बनाने पड़ते हैं, क्योंकि पिलर के चारों तरफ से चार ड्रैगन फूड के पौधे लगाए जाते हैं. इन पौधों को लगाने के लिए सरकार द्वारा एक मानक निर्धारित की गई है जी मानक के अनुसार 675000 कुल खर्च आते हैं, जिसमें 162000 प्रथम वर्ष में पौधों की निवेश के रूप में प्रथम वर्ष में निशुल्क मिल रहा है.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
1700 पौधे प्रति हेक्टेयर लगाए जाएंगे
संदीप गुप्ता बताते हैं कि विभाग द्वारा टेंडर किए गए कंपनी के द्वारा निर्धारित की गई 1700 पौधे प्रति हेक्टेयर दिए जा रहे हैं. इस खेती को करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह 20 से 25 साल की खेती है एक बार लागत लगाने के बाद आसानी से 20 से 25 सालों तक इसका फायदा ले सकते हैं. हालांकि इस खेती को करने के लिए सुरक्षा बरतना आवश्यक है. इस खेती के साथ आप सह फसली खेती भी कर सकते हैं. जिसके माध्यम से किसान ड्रैगन फूड की खेती के साथ-साथ अन्य फसलों की खेती करके एक साथ दोहरा तेहरा मुनाफा कमा सकता है.
एक बार निवेश करने पर 25 सालों तक उठाए लाभ
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान को अपना उद्यान विभाग में पंजीकरण करना होगा. इसका पंजीकरण कराने के लिए आपके पास आधार कार्ड की फोटोकॉपी, खेत की खतौनी, बैंक पासबुक, दो फोटो रहना अनिवार्य है. यदि आप चाहे तो इसका पंजीकरण ऑनलाइन भी कर सकते हैं. ड्रैगन फ्रूट की खेती एक ऐसी खेती है जो एक बार लगाने के बाद 25 सालों तक आसानी से इसका लाभ ले सकते हैं, क्योंकि यह लंबे समय की खेती होती है एक बार लागत लगाई जाती है और 25 सालों तक इस फसल का लाभ ले सकते हैं और इस खेती के साथ-साथ सब असली खेती भी कर सकते हैं जिससे आपका तीन गुना मुनाफा हो सकता है.



Comments