20 मार्च को नई लेक्सस ES सेडान होगी लॉन्च,Mercedes-BMW को टक्कर देने आ रही

20 मार्च को नई लेक्सस ES सेडान होगी लॉन्च,Mercedes-BMW को टक्कर देने आ रही

नई दिल्ली :  Lexus ES अपनी नई सेडार कार को 20 मार्च को लॉन्च करने जा रही है। इसके सामने के हिस्से में Z आकार की स्लीक लाइटें दी गई हैं जिसमें डे-टाइम रनिंग लैंप और इंडिकेटर लगे हैं। इसमें मेन हेडलाइट को थोड़ा नीचे रखा गया है। और उन्हें चमकदार काली पट्टियों से सजाया गया है। पुराने मॉडल की तरह इसमें बड़ी स्पिंडल ग्रिल नहीं है। इसकी जगह अब नीचे की तरफ छोटा एयर डैम दिया गया है।

साइड से कैसी दिखेगी कार?

कार के किनारों पर उभरी हुई गहरी लाइनें दी गई हैं जो चमकदार काले रंग की पट्टी के साथ अच्छी दिखती है। साथ ही इसमें नई डिजाइन के अलॉय व्हील लगाए गए हैं। पीछे की तरफ एक पतली LED लाइट दी गई है जो एक से दूसरे सिरे की तरफ जाती है। पीछे के निचले हिस्से में L शेप की डिजाइन बनी है जिसे सजाने के लिए क्रोम का इस्तेमाल किया गया है।

कैसा है इसकी इंटीरियर?

नई Lexus ES के इंटीरियर में अब बहुत सारे बटन नहीं है बल्कि उनकी जगह एक 14-इंच की बड़ी टचस्क्रीन दी गई है। कार के ज्यादातर फीचर्स इसी स्क्रीन से कंट्रोल होते हैं। इसमें OTA अपडेट की सुविधा है जिससे कार का सॉफ्टवेयर मोबाइल की तरह घर बैठ ही इंटरनेट से अपडेट हो जाएगा। सेंटर कंसोल पर बटन भी अब टच वाले दिए गए हैं। स्टीयरिंग पर अभी भी Physical Buttons दिए गए हैं जिससे चलाते समय इस्तेमाल करना आसान हो।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

इसके खास फीचर्स

ड्राइवर के लिए 12.3 इंच का डिजिटल डिस्प्ले है जहां कार की सारी डिटेल्स दिखती है। इसमें Mark Levinson का म्यूजिक सिस्टम लगा है। इसकी छत पैनोरमिक ग्लास रूफ है जिसे अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं। आगे की सीटों में मेमोरी फंक्शन है और पीछे की सीटों को भी आप अपनी सुविधा के हिसाब से रिक्लाइन कर सकते हैं. इसके अलावा इसमें ADAS सेफ्टी सिस्टम भी दिया गया है।

भारत में इसकी क्या उम्मीद है?

अभी वाली Lexus ES भारत में डाइब्रिड के रूप में बिकती है इसलिए AUTOCAR INDIA के मुताबिक नया मॉडल भी हाइब्रिड होने की पूरी उम्मीद है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कंपनी इसका पूरी तरह से EV मॉडल यहां लाएगी या नहीं। इसके अलावा नई ES में अलग-अलग पावर ऑप्शन में मिलते हैं।

2026 लेक्सस ईएस पावरट्रेन

नई ES 300h में 2.0 लीटर का इंजन (197hp पावर) और 2.5 लीटर का इंजन (201hp पावर) आता है। इसके अलावा ES 350h में 2.5 लीटर वाला ही इंजन है लेकिन इसे इस तरह सेट किया गया है कि यग 247hp की ज्यादा पावर देता है। सभी हाइब्रिड मॉडल में e-CVT गियरबॉक्स मिलता है और इसमें FWD और AWD दोनों ही गाड़ियों का ऑप्शन मिलता है।

दो पावरफुल वेरिएंट

ES EV की बात करें तो यह 224hp 350e और 343hp 550e वेरिएंट में उपलब्ध है। Lexus ने अभी तक ES EV की बैटरी के पावर के बारे में जानकारी नहीं दी है। 350e सिंगल-मोटर सेटअप के साथ आती है और CLTC के मुताबिक, 685 किमी की रेंज देती है। जबकि, 550e डुअल-व्हील ड्राइव के साथ है और एक बार चार्ज करने पर 610 किमी तक चल सकती है। 0-100 की स्पीड 350e 8.9 सेकंड में तो 550e 5.9 सेकंड में पकड़ लेती है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments