चैत्र महीने में न करें ये काम,वरना भुगतने पड़ सकते हैं बुरे परिणाम

चैत्र महीने में न करें ये काम,वरना भुगतने पड़ सकते हैं बुरे परिणाम

चैत्र का महीना बहुत ही पवित्र और खास माना जाता है। इसी महीने से हिन्दू नववर्ष  की शुरुआत होती है और चैत्र नवरात्र भी इसी दौरान आता है। इस साल चैत्र का महीना धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों ही नजरिए से बहुत महत्वपूर्ण है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान ज्यादा से ज्यादा धार्मिक काम करने चाहिए। साथ ही कुछ ऐसे काम हैं, जिन्हें करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं वो गलतियां जो आपको चैत्र के महीने में भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

चैत्र महीने में न करें ये काम 

  • तामसिक भोजन का सेवन -चैत्र के पवित्र महीने में मांस, मदिरा, लहसुन और प्याज जैसे तामसिक भोजन से पूरी तरह दूर रहना चाहिए। इस समय सात्विक भोजन करना न सिर्फ आपके मन को शांत रखता है, बल्कि आपकी सेहत को भी अच्छा रखता है।
  • बाल और नाखून काटना - धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र के महीने में मंगलवार, गुरुवार और नवरात्र के दौरान बाल, दाढ़ी या नाखून काटना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस नियम को तोड़ने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
  • दिन में सोना - चैत्र के महीने में दिन के समय सोने से बचना चाहिए। इस दौरान सुबह जल्दी उठना और पूजा-पाठ करना चाहिए।
  • गुस्सा और अपशब्द - पूजा-पाठ और भक्ति के इस महीने में सिर्फ शरीर की नहीं, बल्कि मन की शुद्धि भी बहुत जरूरी है। किसी पर बिना वजह गुस्सा करना, झगड़ा करना या किसी का दिल दुखाने वाले शब्द बोलना आपके सारे शुभ फलों को खत्म कर सकता है। इसलिए इस दौरान गलती से भी किसी के साथ गलत व्यवहार न करें।
  • पूजा स्थान की साफ-सफाई - चैत्र के महीने में देवी-देवताओं की विशेष पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में साफ-सफाई नहीं होती और जूठे बर्तन फैले रहते हैं, वहां माता लक्ष्मी और मां दुर्गा कभी वास नहीं करतीं। इसलिए अपने घर और खासकर पूजा घर को एकदम पवित्र और साफ-सुथरा रखें।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments