52 परी के 9 आशिक गिरफ्तार,शराब दुकान के पीछे जमी हुई थी महफ़िल

52 परी के 9 आशिक गिरफ्तार,शराब दुकान के पीछे जमी हुई थी महफ़िल

धमतरी: जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में लगातार विशेष अभियान चलाकर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम आमदी स्थित शराब दुकान के पीछे कुछ व्यक्ति ताश पत्ती के माध्यम से रूपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अर्जुनी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दबिश दी गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

दबिश के दौरान मौके पर 09 व्यक्ति आम जगह पर 52 पत्ती ताश से रूपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस टीम द्वारा मौके से जुआ खेलते हुए आरोपियों को पकड़ा गया तथा उनके कब्जे से नगद 23,100/- रुपये, 07 नग मोबाइल फोन कीमती लगभग 35,000/- रुपये एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया। जप्त मशरूका की कुल कीमत 58,100/- रुपये आंकी गई है। उक्त मामले में आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 36/26 धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत विधिसम्मत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार जुआरी

  1. शेखर साहू पिता नजरू राम साहू उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम भानपुरी थाना अर्जुनी जिला धमतरी
  2. द्वारिका साहू पिता हिम्मत साहू उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम आमदी थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ.ग.)
  3. टिमेश साहू पिता छबि लाल साहू उम्र 27 वर्ष ग्राम आमदी थाना अर्जुनी जिला धमतरी
  4. सोमेश्वर पटेल पिता प्रेमलाल पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम पेण्डरवानी थाना गुरूर जिला बालोद (छ.ग.)
  5. धनेश्वर चंदेल पिता गणेश चंदेल उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम पलारी थाना सनौद जिला बालोद (छ.ग.)
  6. टीकम महार पिता दीनदयाल महार उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम परसतराई थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ.ग.)
  7. गोकुल राम साहू पिता सीता राम साह उम्र 36 साल निवासी ग्राम परसतराई थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ.ग.)
  8. पवन कुमार सतनामी पिता सदा सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम पलारी थाना सनौद जिला बालोद
  9. भूपेन्द्र सेन पिता रामखिलावन उम्र 27 वर्ष निवासी रत्नाबांधा धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छ.ग.)









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments