चेहरे के अनचाहे बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये प्राकृतिक उपाय 

चेहरे के अनचाहे बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये प्राकृतिक उपाय 

कई लोग चेहरे पर अनचाहे बालों से परेशान रहते हैं। महिलाएं अक्सर थ्रेडिंग या वैक्सिंग का सहारा लेती हैं, लेकिन ये उपाय समय के साथ त्वचा को डल, रफ और संवेदनशील बना सकते हैं।यदि आप भी बिना दर्द, केमिकल और अधिक खर्च के प्राकृतिक तरीके से फेशियल हेयर से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए है। हम आपको एक ऐसे उबटन के बारे में बताएंगे, जिसका उपयोग करके आप न केवल फेशियल हेयर से मुक्ति पा सकती हैं, बल्कि आपकी त्वचा भी मुलायम, चिकनी और चमकदार हो जाएगी।

उबटन की सामग्री

गेहूं का आटा - 2 चम्मच

हल्दी पाउडर - 1 चुटकी

दूध - 1 चम्मच

देसी घी - 1 चम्मच

उबटन बनाने और लगाने की विधि

इन सामग्रियों को मिलाकर एक मुलायम आटा तैयार करें। फिर इस मिश्रण को चेहरे पर हल्के हाथों से 15 से 20 मिनट तक लगाएं। समय पूरा होने पर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। बेहतर परिणाम के लिए, इसे सप्ताह में तीन बार आजमाएं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

उबटन के लाभ

यह उबटन धीरे-धीरे फेशियल हेयर की ग्रोथ को कम करता है।

त्वचा को प्राकृतिक तरीके से एक्सफोलिएट करता है।

डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा की चमक बढ़ाता है।

स्किन को मुलायम और चिकनी बनाता है।

हल्दी पिग्मेंटेशन और टैनिंग को कम करने में सहायक है।

दूध और देसी घी त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करते हैं।

सामग्री का विवरण

गेहूं का आटा

यह एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर है, जो त्वचा पर जमी डेड स्किन और हल्के बालों को ढीला करता है। इससे फेशियल हेयर कम दिखाई देने लगते हैं और त्वचा टाइट होती है.

हल्दी पाउडर

हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह बालों की ग्रोथ को धीमा करती है और त्वचा को चमकदार बनाती है। नियमित उपयोग से फेशियल हेयर कम हो जाते हैं.

देसी घी

यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और ड्राईनेस से बचाता है। रगड़ने से होने वाली जलन को कम करता है और त्वचा को स्वस्थ बनाता है.

दूध

दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। यह त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है, और इस पेस्ट को लगाने में आसानी होती है.

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments