नगर पालिका अध्यक्ष ने अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कर्मचारियों का किया सम्मान

नगर पालिका अध्यक्ष ने अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कर्मचारियों का किया सम्मान

कवर्धा टेकेश्वर दुबे :अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद कवर्धा के सभाकक्ष में आयोजित महिला सम्मान समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अपने टीम के साथ नगर पालिका सभाकक्ष में गेट के सामने खड़ा होकर स्वच्छता दीदीयों का आरती कर पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। उन्होनें सभाकक्ष में साथ बैठकर नास्ता किया तथा नारी शक्ति की महानता के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया व जिस जगह में बैठे रहे वहां जाकर उनका सम्मान करते हुए अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देकर पैर छूकर प्रणाम किया।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि नारी शक्ति, साहस, आत्मविश्वास, प्रेम, त्याग, और सहनशीलता का प्रतीक है नारी समाज की नींव है और उसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है सभी महिलायें काबिल और मेहनती हैं। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई प्रावधान किये हैं। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में महतारी वंदन योजना के साथ साथ अनेक योजनाएं लागू की गई है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा और हौसला देता है। मातृ शक्ति ने हर क्षेत्र में खुद को साबित किया है और अपनी क्षमता और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि महिलायें आज के समय पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। महिला दिवस का दिन हमें नारी की हर छोटी-बड़ी लड़ाई को सम्मान देने और उनके सपनों को पंख देने का मौका देता है। आज का दिन महिलाओं द्वारा समाज में दिए गए योगदान, उनके संघर्ष तथा उनके सामने आने वाली चुनौतियों की याद दिलाता है। इस दिन उन्हें यह एहसास कराया जाता है कि वह हमारे लिए कितनी खास हैं।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश के साथ-साथ उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, पार्षद अजय ठाकुर, बिहारी राम धुर्वे, योगेश चंद्रवंशी, सौखी आहिरवार, डोनेश राजपूत, दीपक सिन्हा सहित अधिक संख्या में महिला दीदी उपस्थित रहे है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments