झड़तें बालों से हैं परेशान तो घर पर बनाएं ये हेयर सीरम

झड़तें बालों से हैं परेशान तो घर पर बनाएं ये हेयर सीरम

बालों से जुड़ी समस्याओं में हेयर फॉल एक आम मुद्दा है। हम सभी ने कभी न कभी झड़ते बालों का सामना किया है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे तनाव, प्रदूषण, खराब आहार, हार्मोनल असंतुलन, या केमिकल युक्त उत्पादों का उपयोग।ऐसे में हम अक्सर विभिन्न हेयर प्रोडक्ट्स की तलाश में रहते हैं। हेयर फॉल को कम करने के लिए हेयर सीरम एक लोकप्रिय विकल्प है।

हेयर सीरम के बारे में

हालांकि, बाजार में उपलब्ध कई हेयर सीरम केवल बालों की सतह पर एक कोटिंग करते हैं और असल में जड़ों को मजबूत नहीं करते। इस पर खर्च करने के बजाय, घर पर ही हेयर सीरम बनाना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे आप घर पर हेयर सीरम बना सकते हैं।

एलोवेरा और कैस्टर ऑयल से हेयर सीरम

यदि आप बालों की अच्छी ग्रोथ के साथ-साथ हेयर फॉल को रोकना चाहते हैं, तो यह सीरम आपके लिए लाभकारी होगा। एलोवेरा स्कैल्प की जलन को कम करने, डैंड्रफ को नियंत्रित करने और बालों की जड़ों को हाइड्रेट करने में मदद करता है, जबकि कैस्टर ऑयल स्कैल्प में रक्त संचार को बढ़ाता है और जड़ों को मजबूत करता है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

आवश्यक सामग्री

2 टेबलस्पून एलोवेरा जेल

1 टेबलस्पून कैस्टर ऑयल

1 टेबलस्पून नारियल तेल

5 बूंद रोजमेरी ऑयल (वैकल्पिक)

बनाने की विधि

सभी सामग्रियों को एक छोटे कटोरे में मिलाएं जब तक कि यह स्मूद न हो जाए। इसे एक छोटी कांच की बोतल में स्टोर करें। स्कैल्प पर कुछ बूंदें लगाएं और 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इसे रात भर या कम से कम 1 घंटे के लिए छोड़ दें।

गुलाब जल और विटामिन ई से सीरम

यदि आपके बाल ऑयली हैं, तो आप इस सीरम को बना सकते हैं। यह न केवल ऑयली स्कैल्प को नियंत्रित करता है, बल्कि स्कैल्प की सूजन से होने वाले बालों के झड़ने को भी कम करता है।

आवश्यक सामग्री

टेबलस्पून गुलाब जल

1 टेबलस्पून एलोवेरा जेल

1 विटामिन ई कैप्सूल

कैसे बनाएं

सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं और एक स्प्रे बोतल में स्टोर करें। स्कैल्प और बालों पर हल्का स्प्रे करें।

ग्रीन टी और एलोवेरा से हेयर सीरम

यदि आपके बाल पतले हैं, तो आप ग्रीन टी और एलोवेरा से हेयर सीरम बनाकर उपयोग कर सकते हैं। यह न केवल बालों की घनत्व बढ़ाता है, बल्कि उन्हें चमक और मुलायम बनाता है।

आवश्यक सामग्री

3 टेबलस्पून ग्रीन टी

1 टेबलस्पून एलोवेरा जेल

1 टीस्पून बादाम का तेल

बनाने की विधि

सभी सामग्रियों को मिलाएं और एक बोतल में स्टोर करें। बाल धोने के बाद स्कैल्प पर लगाएं।

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments