Amazon-Flipkart सेल में 65 इंच स्मार्ट टीवी पर भारी छूट,लिस्ट में Sony और Samsung भी

Amazon-Flipkart सेल में 65 इंच स्मार्ट टीवी पर भारी छूट,लिस्ट में Sony और Samsung भी

नई दिल्ली :  Amazon-Flipkart पर एक बार फिर सेल शुरू हो गई है। जहां एक तरफ फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज सेल लाइव है, तो दूसरी तरफ अमेजन पर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रीमियर लीग (Electronics Premier League) सेल चल रही है, जिसमें बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी काफी वक्त से 65 इंच का स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो ये बेस्ट टाइम है।

इस जबरदस्त सेल के दौरान प्रीमियम और पॉपुलर ब्रांड्स के बड़ी स्क्रीन वाले टीवी पहले के मुकाबले काफी सस्ते मिल रहे हैं। खास बात यह है कि कुछ टॉप डील्स में Sony और Samsung जैसे दिग्गज ब्रांड्स के 65 इंच स्मार्ट टीवी भी सबसे कम कीमत पर मिल रहे हैं, जिन पर बैंक ऑफर्स और एक्स्ट्रा डिस्काउंट का फायदा लेकर आप इन्हें सस्ते में खरीद सकते हैं। चलिए कुछ टॉप डील्स जानते हैं...

MOTOROLA 65 inch QLED Ultra HD (4K) Smart Google TV

मोटोरोला के इस बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी की कीमत वैसे तो 88,399 रुपये से शुरू होती है लेकिन अभी आप सेल के दौरान इस टीवी को सिर्फ 41,499 रुपये में अपना बना सकते हैं। बैंक ऑफर्स के साथ टीवी पर और भी डिस्काउंट मिल रहा है जहां फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड पर 3263 रुपये और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 2,075 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

Sony 164 cm (65 inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD

अमेजन की सेल में सोनी के इस टीवी पर भी सबसे बड़ी डील देखने को मिल रही है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत वैसे तो 1,39,900 रुपये से शुरू होती है लेकिन अभी आप सेल के दौरान इस टीवी को सिर्फ 75,490 रुपये में अपना बना सकते हैं। इतना ही नहीं टीवी पर 3000 रुपये का कूपन डिस्काउंट और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन के साथ 3000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

Samsung 163 cm (65 inch) Ultra HD (4K) LED Smart Tizen TV

सैमसंग कंपनी की तरफ से आने वाला ये टीवी इस वक्त फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट ऑफर्स के साथ लिस्टेड है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत वैसे तो 85,600 रुपये से शुरू होती है लेकिन अभी आप सेल के दौरान इस टीवी को सिर्फ 57,990 रुपये में अपना बना सकते हैं। टीवी पर फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड पर 4,837 रुपये और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 2,900 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

Hisense 164 cm (65 inches) E6N Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

अमेजन की इलेक्ट्रॉनिक्स प्रीमियर लीग सेल के दौरान ये टीवी भी काफी सस्ते में मिल रहा है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत वैसे तो 79,999 रुपये से शुरू होती है लेकिन अभी आप सेल के दौरान इस टीवी को सिर्फ 42,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। इतना ही नहीं इस टीवी पर भी 2500 रुपये का कूपन डिस्काउंट और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन के साथ 3000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

LG 164 cm (65 inches) UA82 AI Series 4K Ultra HD

लिस्ट का आखिरी टीवी LG कंपनी का है जो अमेजन की सेल के दौरान सस्ते में मिल रहा है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत वैसे तो 1,05,990 रुपये से शुरू होती है लेकिन अभी आप सेल के दौरान इस टीवी को सिर्फ 59,990 रुपये में अपना बना सकते हैं। इतना ही नहीं इस टीवी पर भी 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन के साथ 3000 रुपये तक का शानदार डिस्काउंट देखने को मिल रहा है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments