नई दिल्ली : मोटोरोला जल्द ही अपना नेक्स्ट-जेन Razr 70 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। जी हां, हालिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि ये नया मुड़ने वाला फोन अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि फोन के बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन आने वाले मोटोरोला Razr 70 को चीन की TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से नए फोल्डेबल डिवाइस के खास स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
Motorola Razr 70 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
TENAA लिस्टिंग से पता चलता है कि इस अपकमिंग Razr 70 में 6.9 इंच का OLED प्राइमरी डिस्प्ले मिल सकता है, जबकि डिवाइस में बाहर की तरफ एक 3.63 इंच का कवर डिस्प्ले मिल सकता है। फोन की सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।
डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 2.75GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल सकता है। हालांकि लिस्टिंग में चिपसेट का सही नाम सामने नहीं आया है, लेकिन यह पिछली जेनरेशन के Razr 60 में मौजूद 2.6GHz MediaTek Dimensity 7400X प्रोसेसर से बेहतर होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
Motorola Razr 70 के संभावित कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो Razr 70 में डुअल 50MP रियर कैमरे और 32MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है। अगर ये रिपोर्ट सही साबित हो जाती है, तो यह Razr 60 का बेहतर अपग्रेड होने वाला है, जिसमें 50MP + 13MP का रियर कैमरा मिल रहा है। हालांकि इस बार भी सामने की तरफ डिवाइस में पिछले मॉडल जैसा ही 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
फोन को अलग-अलग RAM और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाएगा, जिसमें 8GB, 12GB, 16GB और 18GB RAM के साथ 128GB, 256GB, 512GB और 1TB का इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट भी मिल सकता है। इसके अलावा, Razr 70 में 4,500mAh डुअल-सेल बैटरी और 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
Motorola Razr 70 कब तक होगा लॉन्च?
Motorola ने अभी तक फोन की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। हालांकि कंपनी ने पिछले साल अप्रैल में Razr 60 लॉन्च किया था, जिसके बाद मई में इसे भारत में लॉन्च किया गया था। अगर कंपनी इस साल भी यही टाइमलाइन फॉलो करती है, तो Razr 70 अगले महीने की शुरुआत में चीन में पेश किया जा सकता है और मई में भारत में लॉन्च हो सकता है।



Comments